Surguja News Update : अंबिकापुर। थाना क्षेत्र में मानव तस्करी के मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी कलावती एक्का को पुलिस ने पूणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। डीआईजी व एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि नौकरी का लालच देकर अल्का टोप्पो व कलावती एक्का के साथ फिरोजाबाद में ले जाकर उसका जबरन विवाह कराया गया था। इसके बाद पीड़िता को तीन लाख रूपए में बेचे जाने का भी खुलासा हुआ था। पीड़िता किसी तरह भोक कर लौटी तो मामला उजागर हुआ। पुलिस ने धारा 143(2), 87, (5), 64(2) के तहत कार्रवाई करते हुए पूर्व में आरोपी धनी कुजूर व अल्का टोप्पो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि महिला आरोपी कलावती एक्का पिता हाबिल एक्का निवासी लडुवा राजपुर फरार चल रही थी। उसे गिरफ्तार कर संगठित गिरोह होने के चलते धारा में 111(2) बीएनएस की धारा जोड़ते हुए उसे जेल भेजा गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नाटक देखकर घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। नाटक देखकर घर लौट रही 17 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे बागबहार क्षेत्र को झकझोर दिया था। दो युवकों ने घर छोड़ने का झांसा देकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया, जंगल ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद आरोपी उसे अचेत हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए थे। जशपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम बनाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 16 फरवरी की रात की है। थाना बागबहार क्षेत्र के एक गांव में आयोजित नाटक कार्यक्रम देखकर किशोरी पैदल घर लौट रही थी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन व ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। अगले दिन बिजली सब स्टेशन के पास सड़क किनारे वह अचेत हालत में मिली थी। ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी पत्थलगांव रेफर किया गया। होश में आने पर उसने मां को आपबीती बताई।
ऐसे रची गई दरिंदगी की साजिश
पीड़िता के बयान के मुताबिक, रास्ते में दो युवकों ने घर छोड़ने की बात कहकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया। कुछ दूरी पर सुनसान जंगल की ओर ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे धमकाया
काले-गुलाबी मोटरसाइकिल बना अहम सुराग
पीड़िता ने बताया कि आरोपी काले-गुलाबी रंग की मोटरसाइकिल पर थे। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र की संदिग्ध मोटरसाइकिलों की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर एक पल्सर मोटरसाइकिल चिन्हित की गई। पुलिस ने पत्थलगांव क्षेत्र से 28 वर्षीय सत्यप्रकाश यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आगे टूट गया। उसने अपराध कबूल करते हुए बताया कि घटना वाली रात वह अपने तीन साथियों के साथ नाटक देखने गया था। लौटते समय उसकी नीयत बिगड़ी और वारदात को अंजाम दिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर 25 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।मामले में तीस वर्षीय पीतांबर लहरे को सीतापुर क्षेत्र से 28 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करवा दिया है।
मंत्री के स्कॉट वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला, हालत गंभीर
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के पायलटिंग वाहन में शामिल होने जा रहे स्कॉपिर्यो वाहन ने स्कूटी सवार एक युवक को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं और युवक को गंभीरावस्था में अंबिकापुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री के काफिले में शामिल होने जा रहे वाहन क्रमांक सीजी-16-सीपी-3805 एस्कॉर्ट वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी सवार केनापारा निवासी विजय गुप्ता को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था की स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पाएलिटिंग वाहन का चालक टक्कर मारकर घायल विजय गुप्ता को वही तड़पता छोड़ भाग गया। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दूसरे वाहन से गंभीर रूप से घायल विजय गुप्ता को अंबिकापुर अस्पताल उपचार के लिए रवाना किया। वहीं दुर्घटना के बाद एनएच पर लम्बा जाम लग गया। बताया जा रहा है की पायलेटिंग वाहन में तीन गनमैन पुलिस भी सवार थे। जिन्हें स्कॉपियों वाहन का चालक वहीं उतार कर भाग खड़ा हुआ। एक्सीडेंट में घायल विजय गुप्ता को गंभीर चोट लगने और पुलिस के जवान स्कॉपिर्यो वाहन चालक के मौके से भाग जाना इंसानियत को शमर्सार करने वाली घटना है। विजय गुप्ता के एक्सीडेंट के बाद उनके परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की पूरी वारदात पास ही घायल को अंबिकापुर अस्पताल उपचार के लिए रवाना किया, दुर्घटना के बाद एनएच पर लम्बा जाम लग गया। एक्सीडेंट के बाद आनन-फानन में विजय गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे जीवन और मौत के बीच झूल रहे है। घटना की जानकारी लगते ही जयनगर थाना प्रभारी रुपेश कुंतल एक्का मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और स्थिति को सामान्य किया।
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
एमसीबी जिले के खोंगापानी क्षेत्र अंतर्गत घुटरीटोला चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। कंटेनर वाहन और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान दुर्गेश केवट, पिता राम खेलावन, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 मनेन्द्रगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दुर्गेश बिजुरी की ओर से आ रहा था, तभी मनेन्द्रगढ़ से बिजुरी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
होली के दिन 04 मार्च को शुष्क दिवस घोषित
जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग महानदी भवन, नवा रायपुर के आदेशानुसार 04 मार्च को होली (जिस दिन रंग खेला जाएगा) के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु “शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रोहित व्यास ने 04 मार्च को “होली” (जिस दिन रंग खेला जाएगा) के अवसर पर 03 मार्च की रात्रि 10:00 बजे से 05 मार्च की सुबह 10:00 बजे तक जिला जशपुर के समस्त देशी, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकानों तथा समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहातों एवं बार को पूर्णतः बंद रखने हेतु आदेश जारी किया है। इस अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । कलेक्टर व्यास ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


