Surguja News Update : कोरिया। ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से लागू की गई वीबीजी रामजी योजना के तहत कोरिया जिले ने तकनीकी पारदर्शिता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत सभी श्रमिकों का ई-केवाईसी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही कोरिया प्रदेश का ऐसा पहला जिला बन गया है, जिसने निर्धारित समय में यह लक्ष्य हासिल किया है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पंचायत अमले के समन्वित प्रयासों से जिले की सभी ग्राम पंचायतों के पंजीकृत श्रमिक परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आधार आधारित ई-केवाईसी कार्य पूरा किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर अभी औसत ई-केवाईसी लगभग 92 प्रतिशत है, जबकि कोरिया जिले ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर नई मिसाल पेश की है।

शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत के मामले में जेडी ने दिए जांच के निर्देश

अम्बिकापुर। जशपुर जिले के सिविल अस्पताल में हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत और अस्पताल में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ की गैरमौजूदगी को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है।

सिविल हॉस्पिटल पत्थलगांव में नहीं मौजूद थे चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने सीएमएचओ जशपुर को पत्र जारी कर इस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है। बता दें कि रविवार को शिक्षक कार्तिकेश्वर निषाद को हार्ट अटैक के बाद बेहोशी की हालत में सिविल हॉस्पिटल पत्थलगांव लाया गया था। प्रारंभिक रूप से सीपीआर देने के बाद लोग उन्हें निजी कार से सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और अस्पताल के गेट पर कार खड़ी कर डॉक्टर की तलाश करने लगे। इस दौरान अस्पताल में ना ही वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स मौजूद थे और ना ही कोई डॉक्टर मौजूद था। परिजन व स्थानीय लोग लगातार डॉक्टर की तलाश करने के साथ ही उन्हें फोन लगाते रहे। काफी देर के बाद एक महिला चिकित्सक डॉ. जया परहा मौके पर पहुंची और शिक्षक की जान बचाने के बदले बहस करने लगी। इसके बाद मौके पर पहुंचे डॉ. शकुंतला निषाद ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली और व्यवस्था को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने इस मामले की जांच हेतु सीएमएचओ जशपुर को टीम गठित करने और 3 दिनों में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है। जेडी डॉ. शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए है और जांच के बाद लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टोचन वाहन ने चौकी प्रभारी की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे अधिकारी

अंबिकापुर। एनएच 130 पर तेज रफ्तार टोचन वाहन ने चौकी प्रभारी की कार को टक्कर मार दी। इस घटना में चौकी प्रभारी बाल बाल बच गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लखनपुर थाना क्षेत्र के केदमा चौकी प्रभारी कार क्रमांक सीजी 29 एसी 9721 से किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान रास्ट्रीय राजमार्ग 130 पर लखनपुर थाना क्षेत्र के हंसडांड चौक के समीप तेज रफ्तार टोचन वाहन ने केदमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह की कार को टक्कर मार दी। टक्कर से स्विफ्ट कार के सामने और पीछे का हिस्सा बुरी तरह से क्षति क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना में चौकी प्रभारी बाल बच गए। घटना के बाद चालक टोचन वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में चौकी प्रभारी चोटिल हुए है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और आरोपी चालक व वाहन की तलाश जारी है।

आरटीओ अधिकारी बनकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर। खुद को आरटीओ का अधिकारी बताकर बाइक सवार लोगों से 20 हजार रूपए की लूट व गाली गलौज रास्ता रोककर गाली गलौज के साथ ही थी लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल और 1 हजार रूपए नगद बरामद किया है। आरोपी इसके पूर्व भी लूट के एक मामले में शामिल था जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

बताया जा रहा है कि बलरामपुर जिले के राजपुर मारकाडांड निवासी संदीप लकडा 11 मार्च की शाम अपने ससुर के साथ बाइक से हॉस्पिटल से गांधी चौक की ओर जा रहा था। इस दौरान राज पोल्ट्री फार्म के समीप एक काले रंग के बुलेट बाइक में एक व्यक्ति आया और संदीप लकड़ा का रास्ता रोकते हुए धमकी देने लगा कि जब तुम्हे रुकने को कहा गया तो रुके क्यों नहीं। आरोपी ने खुद को आरटीओ अधिकारी शहजोर अली बताकर बाइक सवारों से गाली गलौज की और संदीप के पर्स में रखा 10 हजार और शर्ट के पाकिट में रखा 10 कुल 20 हजार रूपए लूटकर रख लिया और ग्रामीण को धमकी देने के बाद – भाग निकला। इस घटना के बाद संदीप लकड़ा ने परिजन के साथ आरटीओ ऑफिस जाकर जानकारी हासिल की तो पता चला कि उक्त नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई की फर्जी आरटीओ ऑफिसर सत्तीपारा इरानी मोहल्ला निवासी शहजोर अली आ. अयूब अली है। ग्रामीण ने 14 मार्च को मामले की शिकायत गांधीनगर पुलिस से की थी। इस मामले में एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। तलाश के दौरान 24 वर्षीय शहजोर अली को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने संदीप लकड़ा से आरटीओ अधिकारी बनकर लूट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल और 1 हजार रूपए नगद बरामद किया है इसके साथ ही आरोपी ने संजय पार्क के सामने एक अन्य व्यक्ति से 1130 रूपए की लूट करने की बात स्वीकारी की। पुलिस ने आरोपी को बीएनएस की धारा 126 (2), 309(4), 204 के तहत गिरफ्तार करने के साथ ही जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में था गांधीनगर प्रवीण कुम सउनि ललन गुप्ता, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल, मोतीलाल केरकेट्टा, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

पुलिस ने तस्करों से छुड़ाए 15 गौवंश, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

जशपुर। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की सख्ती का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 15 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक सहित पांच गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, 14 मार्च को डीआईजी व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्वयं पुलिस बल के साथ गौ तस्करी के संभावित रास्तों पर सर्च अभियान चलाया था। साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और गौ तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की थी। पुलिस की इस पहल का असर जल्द ही देखने को मिला और ग्रामीणों की सूचना पर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

पुलिस को 15 मार्च को सूचना मिली कि कुछ तस्कर ग्राम हाथीसार के जंगल रास्ते से गौवंशों को पैदल हांककर मारते-पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने जंगल में घेराबंदी कर कार्रवाई की और 12 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया।

मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

पकड़े गए आरोपियों में असरफुल कादरी उम्र 23 वर्ष निवासी गोविंदपुर, झारखंड, शरीफ अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी डढ़‌गांव चौकी मनोरा जशपुर और एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उनके खिलाफ आरोपियों के पास गौवंश से छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

कुसमी क्षेत्र में अफीम की खेती मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। कुसमी क्षेत्र में अफीम की खेती के मामले में दो और आरोपितों को कुसमी और कोरंधा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी बिहार तथा एक आरोपी झारखंड के बताए गए हैं। उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 9 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। उल्लेखनीय है कि कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ तथा कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरीपारी खजूरी में अफीम की खेती की सूचना पर कुल लगभग 7 करोड़ की अफीम की फसल जप्त की गई है। इस मामले की एंड टू एंड विवेचना पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस कप्तान के निर्देशन में जारी है। प्रकरण की गंभीरता एवं अपराध की प्रवृत्ति को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा एवं पुलिस कप्तान बलरामपुर द्वारा प्रकरण की विधिवत विवेचना एवं प्रमुख आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु बलरामपुर पुलिस की पृथक-पृथक टीमों का गठन कर आरोपियों के छिपे होने के संभावित स्थानों पर रवाना किया गया था।

एक आरोपी बिहार वा झारखंड का कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या हुई 11

प्रकरण की एंड टू एंड विवेचना एवं टैक्निकल मशीनरी से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा झारखंड एवं बिहार राज्य के कई संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान थाना कुसमी के अपराध क्रमांक 26/26 का आरोपी सरगना पैरू सिंह भोक्ता पिता मटूक सिंह भोक्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी सोमिया, थाना बाराचट्टी, जिला गया, बिहार को तथा थाना कोरंधा के अपराध क्रमांक 04/26 के सरगना आरोपी भूपेन्द्र उरांव पिता भुनेश्वर उरांव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम चाया, पोष्ट कुन्दा, पंचायत बोधाडीह, जिला चतरा, झारखंड को उसके ग्राम चाया चतरा, झारखंड से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है। प्रकरण में एंड टू एंड विवेचना लगातार जारी है।

बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने वाले छात्रों के साथ स्कूल प्राचार्यों पर भी होगी कार्रवाई

जशपुर। रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले की कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाकर स्कूल आता है तो छात्र के साथ-साथ संबंधित स्कूल के प्राचार्य के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बिना फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा और जरूरी दस्तावेजों के चल रहे व्यावसायिक वाहनों को तत्काल जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट और अन्य सरकारी कार्यालयों में हेलमेट और सीट बेल्ट के बिना आने वाले कर्मचारियों पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर की समीक्षा के दौरान जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए रणनीतिक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ

जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने को कहा। साथ ही नशे के कारोबार की गुप्त सूचना देने वालों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी पीडीएस दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कोटपा एक्ट के तहत शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बेचने वालों और डाबों-होटलों में अवैध नशा परोसने वालों के खिलाफ सर्च अभियान चलाने को कहा गया है। कलेक्टर ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने के निर्देश भी दिए।