कुंदन कुमार, पटना। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज गुरुवार की सुबह दीघा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ससुराल में रह रहे एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर निवासी गोलू कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है। सोनू फर्नीचर का काम करता था। फर्नीचर का काम ठीक नहीं चलने पर उसके ससुर ने ई-रिक्शा चलाने के लिए उसे पटना बुलाया था।
मृतक युवक ने भाई से मांगी थी मदद
मृतक के बड़े भाई सचिन कुमार का आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे सोनू ने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसका मोबाइल कुएं में फेंक दिया गया है। उसने भाई से मदद के लिए आने को कहा था। हालांकि रात अधिक होने के कारण नहीं पहुंचने की बात कह सचिन से सुबह आने की बात की थी। लेकिन आज सुबह करीब 5 बजे सोनू के ससुर ने फोन कर बताया कि उसने फांसी लगा ली है।
ससुर और बड़ा साला फरार
भाई के मौत की सूचना मिलते ही सचिन आनन-फानन में उसके ससुराल पहुंचे। उनका आरोप है कि सोनू का मोबाइल गायब है और उसके ससुर व बड़ा साला भी फरार हैं। परिवार का यह भी आरोप है कि पत्नी अक्सर सोनू को मर जाने की बात कहती थी। उधर घटना की सूचना मिलते ही दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई। घटनास्थल पर जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया, जिसने कुछ जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें- सासाराम में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने खाया जहर, पति के नशे की लत से था विवाद

