फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-7 से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कोचिंग टीचर महिला की संदिग्ध हालात में मौत (Suspicious Death Case) हो गई। महिला अपने ही घर में फंदे पर लटकी मिली। मायके वालों का सीधा आरोप है कि पति के एक लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) के चक्कर में यह हत्या हुई है। पति और उसकी प्रेमिका ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में हत्या की एफआईआर (Murder FIR Registered) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर के अंदर फंदे पर मिली लाश (Faridabad Crime News)
यह पूरा मामला फरीदाबाद के सेक्टर-7 का है। मृतका की पहचान 42 वर्षीय सविता तेवतिया के रूप में हुई है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम (Post-Mortem) कराया है। जहाँ एक तरफ मायके पक्ष ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, वहीं दूसरी तरफ ससुराल वाले इन आरोपों को पूरी तरह गलत बता रहे हैं। सेक्टर-7 चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
कोचिंग की स्टूडेंट से बने अवैध संबंध (Husband Extra Marital Affair)
सविता के भाई राम डागर ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 18 साल पहले उत्तर प्रदेश के जेवर के रहने वाले संदीप से हुई थी। शादी के बाद दोनों फरीदाबाद शिफ्ट हो गए। सविता और संदीप मिलकर घर पर ही बच्चों को ट्यूशन और कोचिंग देते थे। उनके दो बच्चे भी हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी घर में एक लड़की की एंट्री हुई।
भाई का आरोप है कि कोचिंग में पढ़ने आने वाली एक छात्रा से संदीप के अवैध संबंध (Illegal Relationship) बन गए। शुरुआत में वह लड़की नाबालिग थी। यह अफेयर सालों तक चलता रहा। जब सविता को इसकी भनक लगी, तो पति-पत्नी में रोज-रोज झगड़ा होने लगा। अब वह लड़की बड़ी हो चुकी है और एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है।
मानसिक प्रताड़ना और धमकी का आरोप (Mental Harassment Case)
परिजनों के मुताबिक, सविता इस धोखे से मानसिक रूप से टूट चुकी थी। उसने संदीप के माता-पिता से भी गुहार लगाई, लेकिन ससुराल वालों ने बेटे को नहीं रोका। आरोप है कि वह लड़की खुलेआम सविता को धमकाती थी और कहती थी कि वह संदीप को नहीं छोड़ेगी।
मायके वालों का कहना है कि यह सुसाइड नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या (Planned Murder) है। इसमें पति, उसकी प्रेमिका और प्रेमिका के घरवाले शामिल हैं। घटना के बाद से ही आरोपी पति संदीप फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है

