निशांत राजपूत, सिवनी। जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केवलारी थाना क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड के आरोपी संकेत ठाकुर (30 वर्ष) के रूप में हुई है। जेल परिसर में कैदी की मौत की खबर मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा

घटना के तुरंत बाद पुलिस और जेल अमले द्वारा मृतक कैदी के शव को जिला अस्पताल सिवनी पहुंचाया गया। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों के अनुसार, मौत की सही वजह का खुलासा पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल के भीतर परिस्थितियों, सह-कैदियों और तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटनाक्रम का पूरा ब्यौरा जुटाया जा सके। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और जेल प्रशासन हर पहलू की गहनता से जांच कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m