पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से पहले EVM स्ट्रांग रूम को लेकर टीएमसी (TMC) और बीजेपी (BJP) के बीच घमासान तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों पर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने पलटवार करते हुए इसे “पब्लिसिटी के लिए ड्रामा” और “हताशा” करार दिया है। एएनआई से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आरोपों को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है और कहा कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में “सत्ता से बाहर जा रही है.”

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के स्ट्रॉन्ग रूम के EVM से छेड़छाड़ के आरोपों को “ड्रामा” बताया और कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने पब्लिसिटी के लिए यह काम किया है.

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी हार के डर से नाटक कर रही है और इनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन निश्चित है और टीएमसी की विदाई होने वाली है। पश्चिम बंगाल में EVM स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर TMC के आरोपों पर सुवेंदु अधिकारी ने इसे ‘ड्रामा’ करार दिया, जो पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है. उन्होंने TMC के सत्ता से बाहर होने का दावा किया. मुख्य चुनाव अधिकारी ने आरोपों को खारिज करते हुए स्ट्रॉन्ग रूम को ‘सेफ एंड सिक्योर’ बताया और कहा कि सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार हैं, मतगणना 100% साफ-सुथरी होगी.

उन्होंने कहा, “यह सब ड्रामा है. इसकी कोई जमीनी सच्चाई नहीं है. वे पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रहे हैं.वे सत्ता से बाहर जा रहे हैं. अगर टीएमसी बाहर जाती है, तो उन्हें सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटों से ज्यादा सीटें मिलेंगी.”

टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ “सक्रिय मिलीभगत” में, “किसी भी संबंधित पार्टी स्टेकहोल्डर की मौजूदगी के बिना बैलेट बॉक्स खोल रही है” और कहा, “यह दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या है.”

सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में, पार्टी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कहा गया कि “बैलेट बॉक्स खोलना” बड़ा चुनावी फ्रॉड है. हालांकि, पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने टीएमसी के आरोपों के जवाब में साफ किया कि EVM के स्ट्रॉन्ग रूम “सेफ एंड सिक्योर” हैं, और कहा कि इस घटना में कोई “कॉन्ट्रोवर्सी” नहीं है.

पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, “काउंटिंग 100% साफ-सुथरी होगी, ठीक वैसे ही जैसे चुनाव हुए थे. अग्रवाल ने बताया कि “कोई लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन नहीं होगी. उन्होंने कहा कि सभी पॉलिटिकल पार्टियों को और सभी कैंडिडेट्स ने देखा कि EVM के स्ट्रॉन्ग रूम सील थे जबकि पोस्टल बैलेट का स्ट्रॉन्ग रूम खुला था. फिर वे चले गए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m