West Bengal New CM Oath : बंगाल में आजादी के बाद पहली बार बीजेपी की सरकार बनाने जा रही है. भवानीपुर सीट से पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे हजारों लोगों के बीच बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सुवेंदु शपथ समारोह के लिए रवाना हो चुके हैं. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस शपथ समारोह में एक लाख लोग तक जुट सकते हैं. इस शपथ के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में तैयारियां जोरों पर है. राज्य के अलग अलग कोने से आये हुए बांग्ला कलाकार समारोह की रौनक में चार चाँद लगा रहे हैं. इतनी बड़ी भीड़ के लिए ग्राउंड में खाने का इंतजाम भी किया गया है. झाल मुड़ी स्टाल भी लगाया गया है.
VIP मेहमानों के खाने के लिए आलू दम, काली दाल
वीआईपी मेहमानों के लिए लंच में आलू दम, काली दाल, पुलाव, मिक्स वेज, मसाला कुल्चा, अचार और सलाद की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा बंगाली डिश बैंगन भाजा साग और आलू पोश्तो भी परोसा जाएगा. मिठाई में गुलाब-जामुन दिया जाएगा.

कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं. शुभेंदु अधिकारी ने अधिकारी का स्वागत किया. पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अब वह शपथ ग्रहण में शामिल होने कोलकाता आएंगे. उनका दावा सच भी साबित हो गया. पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं. बीजेपी को बंगाल चुनाव में भारी बहुमत मिला है. 293 सीटों पर हुए मतदान के बाद बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है.
सुवेंदु सरकार में नहीं होगा उप मुख्यमंत्री
अधिकारी ने शपथ से पहले ही साफ कर दिया है कि अब बंगाल में मैं नहीं हम सब मिलकर सरकार चलाएंगे. गौरतलब है कि, बंगाल में बीजेपी ने एक और बड़ा फैसला किया है कि बंगाल में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा, आज जो चेहरे शपथ लेंगे उनमें शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री, इसके अलावा दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, रूद्रा घोष, दीपक वर्मन, रत्ना देबनाथ और पूर्णिमा चक्रवर्ती को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है.
चुना गया था विधायक दल का नेता
8 मई को अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे जहां सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया. शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया. इसके बाद सुवेंदु ने कोलकाता में राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी. वहीं, टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमटकर रह गई और उसके 15 सालों के शासन का खात्मा हो गया.
कोलकाता पहुंचे केंद्र के दिग्गज मंत्री
केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री सुरेश गोपी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे. इनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सांसद हर्षवर्धन सिंगला भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

