राकेश कथूरिया, कैथल. नगर परिषद कैथल द्वारा स्वच्छता ही स्वागत है अभियान के अंतर्गत बुधवार को वार्ड नंबर-6 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर बतौर मुख्यतिथि स्वच्छ भारत मिशन के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इनके अलावा बीजेपी जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, जिला नगर आयुक्त कपिल कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी, एडवोकेट शक्ति सौदा तथा स्वच्छ भारत मिशन की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
स्वच्छ भारत मिशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल हमें बीमारियों से बचाता है, बल्कि समाज को सुंदर, स्वस्थ और विकसित भी बनाता है। इसलिए स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। घर, विद्यालय, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखना हमारी दैनिक आदत का हिस्सा होना चाहिए। कूड़ा हमेशा डस्टबीन में डालना, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना तथा जल स्त्रोतों को प्रदूषित होने से बचाना हमारी जिम्मेदारी है।
जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हम सभी मिलकर देश व प्रदेश में स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक होंगे तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभियान के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने तथा अन्य नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया। स्वच्छता ही स्वास्थ्य और समृद्धि की पहली सीढ़ी है।

अभियान के दौरान क्षेत्र की विशेष सफाई करवाई गई तथा स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपने घरों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। अभियान के दौरान पौधे भी रोपित किए गए.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : 27 हजार पन्नों का 10वां चालान पेश, 20 लोग और 22 फर्म बनाए गए आरोपी, ACB/EOW ने किए कई बड़े खुलासे
- ‘बाबा के सुशासन’ ने मार डाला! कागजों में मरा किसान, पेंशन और सम्मान निधि बंद, अब जीवित होने का सबूत लेकर भटक रहा पीड़ित
- MP में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला: सहायक ग्रेड-3 के लिए CPCT स्कोर कार्ड से राहत, लेकिन ये शर्तें रहेंगी अनिवार्य
- Jharkhand News: CCL कार्यालय अधीक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाइक की डिक्की से बरामद हुई रकम
- Jharkhand BJP: 23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे नितिन नबीन, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करेंगे शिरकत

