प्रयागराज में बीते साल हुए कुंभ में हर्षा रिछारिया को ‘रीलबाज’ कहने और ‘सनातन धर्म बॉयफ्रेंड नहीं’ जैसी टिप्पणी करने वाले काली सेना के प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने अब हरिद्वार में उन्हें आशीर्वाद दिया है. बर्थडे पर पहुंचीं हर्षा ने कहा कि उनकी स्वामी जी से कोई नाराजगी नहीं है.
प्रयागराज कुंभ के दौरान चर्चा में आया हर्षा रिछारिया और स्वामी आनंद स्वरूप के बीच विवाद अब हरिद्वार में लगभग खत्म होता दिख रहा है. लंबे समय से चल रही बयानबाजी के बाद सुलह तब नजर आई, जब स्वामी के प्रकट उत्सव में हर्षा पहुंचीं और उन्हें बधाई दी. इस बीच हर्षा ने सनातन धर्म छोड़ने और पुराने प्रोफेशन में लौटने का ऐलान किया, जिस पर संत समाज और सोशल मीडिया में बहस तेज हो गई.
इसे भी पढ़ें : चले थे एनकाउंटर करने, पहुंच गए जेल! ईद मिलन में भड़काऊ भाषण देने वाले AIMIM के 3 नेता गिरफ्तार, 6 पर मुकदमा दर्ज, अन्य नेताओं को ढूंढ रही पुलिस
स्वामी ने ये भा कहा था कि हर्षा रिछारिया अपना ग्लैमर्स जीवन हैं वो उसे जिए हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन हमारे जीवन में आकर के साधुओं का फर्जी वस्त्र न पहनें. साधुओं के लिए फर्जी काम न करे, बस मेरा उससे इतना ही आग्रह है. उन्होंने कहा कि मुझे हर्षा-वर्षा से कोई दिक्कत नहीं है. मुझे दिक्कत अब कैलाशानंद से है. इसलिए कि अगर वो प्रश्रय नहीं देते तो उसकी हिम्मत नहीं होती इतना कुछ बोलने की.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

