बिहार के एक मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक मजहबी जलसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र टिप्पणी की है. मौलाना ने “योगी जी की अम्मा का गोश्त”, “योगी जी की अम्मा का मांस” जैसे अभद्र और भड़काऊ वाक्यों का प्रयोग किया है. मौलाना यहीं नहीं रुका, उसने यूपी में गौकशी कानून के विरोध में मुस्लिमों को उकसाते हुए भाषाई मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं. इस अभद्र टिप्पणी को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है. वहीं इस बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की भी तीखी टिप्पणी सामने आई है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि ‘वो अमुक की अम्मा कहकर गऊ माता को संबोधित कर रहे हैं. भले हम योगी के विरुद्ध खड़े हुए हैं, कुछ हमारे सैद्धांतिक मतभेद हैं, जिनके कारण हम खड़े हैं. लेकिन जहां तक अम्मा का सवाल है ना तो अम्मा तो हमारी भी हैं वो. योगी आदित्यनाथ की भी अम्मा है और हम हर हिंदू की अम्मा है और हमारी अम्मा के विरुद्ध तुम जहरीला शब्द बोल रहे हो, इस तरह का अपमानजनक शब्द बोल रहे हो तो ये ठीक नहीं कर रहे हो. मां बाप तक नहीं जाना चाहिए. लड़ना है तो हमसे लड़ो, हमारी अम्मा है.’
इसे भी पढ़ें : योगी की माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान! रायबरेली में फूटा जन-आक्रोश, मौलाना अब्दुल सलीम का फूंका पुतला
ऐसा बोलकर इस्लाम को छोटा कर रहे हो- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
स्वामी ने आगे कहा कि ‘तुम्हारी भी जन्म देने वाली कोई जन्मदात्री मां होगी. उसके बारे में हम बोलें तो तुमको कैसा लगेगा. ये बात अलग है कि हम कभी नहीं बोलेंगे. क्योंकि मां का जो महात्म्य है, जो महिमा है उसको हम जानते हैं. इसलिए चाहे किसी की भी मां हो वो मां ही होती है. उसका सम्मान करना हर पुत्र-पुत्री का कर्तव्य है. इसलिए मां के बारे में ऐसा बोलकर आप इस्लाम को कहीं ना कहीं छोटा कर रहे हो. ये ठीक नहीं है.’
कार्रवाई करें मुल्ला मौलवी- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
स्वामी ने आगे कहा कि ‘जो इस्लाम को मानने वाले लोग हैं वो इसका संज्ञान लें. उनके बीच में एक ऐसा व्यक्ति है जो मां तक पहुंच जाता है. जो मुल्ला मौलवी होते हैं उनका काम है कि वो अपने धर्म को ऊंचा उठाएं. ये तो आपके मजहब को नीचा दिखा रहा है. तो आप इसके विरुद्ध कार्रवाई करिए. अपेक्षा है कि गलत बोलने वाले का उसके समाज के लोग कान पकड़ेंगे. ‘
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

