संजय पाटीदार, भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत जमीनों और मकानों की रजिस्ट्री का काम तकनीकी दिक्कतों की वजह से बाधाओं का सामना कर रहा है। पोर्टल के धीमा चलने और सर्वर डाउन रहने के कारण रजिस्ट्रियों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है, जिससे प्रशासन द्वारा तय किए गए बड़े लक्ष्यों को पूरा करना पटवारियों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। हालात यह हैं कि दिनभर मशक्कत के बाद भी एक पटवारी महज 5 से 7 मकानों की ही रजिस्ट्री कर पा रहा है।

ये भी पढ़ें: मास्टरप्लान और परिसीमन पर बीजेपी के भीतर ही उठे सवाल; कोर कमेटी की बैठक में सांसद, मंत्रियों और पूर्व विधायकों ने जताई नाराजगी

धीमी रफ्तार और सर्वर की भारी समस्या

प्रशासन की ओर से इस योजना के तहत रोजाना 1000 से ज्यादा रजिस्ट्रियां करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है। स्थिति यह है कि सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक सर्वर लगातार डाउन रहता है या पोर्टल बेहद धीमा चलता है। इस वजह से घंटों दफ्तरों में बैठने के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है और तय टारगेट तक पहुंचना असंभव सा नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान; राहुल गांधी ने कही ये बात

पहले भी हो चुका है योजना का विरोध

गौरतलब है कि इस योजना को लेकर पहले भी मैदानी स्तर पर विरोध के सुर उठ चुके हैं। शुरुआत में पटवारियों ने इस पूरी प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया था, जिसके बाद शासन-प्रशासन स्तर से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने दोबारा काम शुरू किया था। अब एक बार फिर तकनीकी खामियों और सुस्त सर्वर के कारण काम में आ रही रुकावटों से प्रशासनिक अमले और मैदानी कर्मचारियों के बीच मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m