पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ आज 8 नवंबर को लुधियाना पहुंचे। इस दौरान वह पंजाब के नवनिर्वाचित सरपंचों का शपथ ग्रहण समारोह पहुंचे जोकि लुधियाना के धनांसू गांव में आयोजित किया गया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोग सरपंच बनकर आये है अब आपको जिम्मेदारी निभानी है. सरकार के पास पैसे की कमी नहीं होती है. संरपच के पास इतनी ताकत है कि वह चाहें तो 5 साल में गांव की हुलिया बदल सकता है.
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ”एमएलए बनना ज्यादा आसान है. संरपच बनना आसान नहीं है. आपको गांव वाले का विश्वास नहीं टूटने देना है. ईमानदारी से काम करना. ईमानदारी से काम करके आप किसी पर एहसान नहीं करोगे. बेईमानी करोगे तो जनता जूते मारेगी. ऊपर वाला भी देख रहा है. जो पैसा पंजाब सरकार भेजगी, उसे जनता की सेवा में लगाना है. गांव के बीच और सबके सामने निर्णय लेना है.
मैं अपने अनुभव से बताना चाहता हूं कि एक MLA बनना ज्यादा आसान है जबकि सरपंच बनना बहुत मुश्किल है तो आप MLA से भी बड़ा काम करके आये हो। अब आगे आप लोगों को अच्छा काम करना है, जो जिम्मेदारी आपके गांव वालों ने दी है उसे पूरा करके दिखाना है।
दो बार ग्राम सभा होना चाहिये- अरविंद केजरीवाल
उन्होंने आगे कहा, ”आप एक MLA से भी ज्यादा बड़ा काम करके आए हैं. आगे आपको अच्छा काम करना है. पंजाब के कानून के हिसाब से दो बार ग्राम सभा होना चाहिये, वो भी कागज में हो जाता है. सारे चीजें ग्राम सभा में पास कराना. आपको भगवान ने गांव के काम करने के लिये मौका दिया है. सरकार आपको पैसे भेजेगी, उसकी चोरी नहीं करनी है. कई बार हमने दिल्ली में देखा है कि नीचे के अफसर एक ही काम को कई बार कराते हैं कि फिजूलखर्च हो.”

पंजाब में पिछले महीने हुए थे पंचायत चुनाव
बता दें कि पंजाब के लुधियाना में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार (8 नवंबर) को आयोजित किया गया. इस समारोह की अध्यक्षता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए. पंचायत चुनाव पिछले महीने हुए थे, जिसमें 13,147 सरपंच निर्वाचित हुए थे.
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार
