मुक्तसर-बठिंडा रोड पर जेडी कॉलेज के पास देर रात स्विफ्ट कार और स्कॉर्पियो के बीच भिड़ंत हुई है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. बड़ी मुश्किल से गाड़ियों में फंसे लोगों को निकाला गया है।
भिड़ंत आमने-सामने से हुई, जिसमें गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में बैठे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और वह फंस गए. गाड़ी आमने-सामने से टकराई तो इतनी भीषण आवाज आई कि दूर-दूर तक लोगों को इसकी आवाज सुनाई दी आसपास के लोग वहां मौजूद हो गए थे. मुश्किल से लोगों ने रेस्क्यू कर लोगों को निकाला।

मृतक की पहचान अमित कुमार निवासी बठिंडा और घायल सरबजीत सिंह वासी मुक्तसर के रूप में हुई है। दोनों मुक्तसर की सेशन कोर्ट में कर्मचारी हैं। एसएसएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर सिविल अस्पताल मुक्तसर में भर्ती करवाया जहां से अमित की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

