शादी के 4 साल बाद घर में बेटे होने की खुशियों को शायद नजर लग गई और हादसे में लुधियाना के एक परिवार में बेटे की मौत के बाद मातम छाया हुआ है.
swiggy delivery Boy: Swiggy से डिलीवरी कर अपने घर का पालन-पोषण करने वाला चिराग अब बुझ गया… जिस घर में कुछ दिनों पहले बेटे के जन्म पर खुशियां मनाई जा रही थी आज वहां मातम छाया हुआ है. Also Read: Murder News: चाय देने गई मां को मिली खून से लथपथ बेटे की लाश…

लुधियाना के बस्ती जोधेवाल पुल पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक खराब गाड़ी युवक के लिए दर्दनाक मौत का कारण बनी. युवक की पहचान आकाश मल्होत्रा (swiggy delivery Boy) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक मृतक की पुल पर बाइक खराब होने के बाद खड़ा था. इसी दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि वह बाइक समेत पलटी खाता हुआ पुल से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक मृतक आकाश मल्होत्रा (swiggy delivery Boy) को हादसे के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. दुर्घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया.
इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार गुरविंदर सिंह की शिकायत पर कार चालक सुनील कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. मृतक के परिजन गुरविंदर सिंह ने बताया कि आकाश की शादी के चार साल बाद उसके घर में कुछ दिनों पहले बेटे के रूप में खुशियां आई थी.
डिलीवरी कर लौट रहा था मृतक

मृतक
जानकारी के मुताबिक आकाश अपने साथी हरविंदर सिंह के साथ स्विगी डिलीवरी बॉय का काम करता था. हादसे के दिन वह कुछ सामान पहुंचाकर घर वापस जा रहा था, तभी यह घटना हो गई. बेटे के मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है और परिजनों ने पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- फरहीन की एक ‘ना’ और मच गया कोहराम! पति तौकीर ने पहले पत्नी पर चलाया ब्लेड, फिर खुद के साथ जो किया…
- दीपावली पर रोशन की मासूमों की दुनिया! नर्मदापुरम में जरूरतमंद बच्चों संग मनाया त्योहार, बांटे पटाखे और मिठाइयां
- पहली को तलाक, दूसरी को धोखा, तीसरी से शादी… जिम ट्रेनर की इस खौफनाक चाल से तबाह हुईं 3 जिंदगियां
- MP TOP NEWS TODAY: 7 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, सीएम बोले – यह उपलब्धि स्वच्छ, सुंदर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
