कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में ऐतिहासिक गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। इस
दौरान दो गुटों में भारी विवाद हो गया है। इस नगर कीर्तन के दौरान बुलेट बाइक पर युवकों को राह न मिलने पर उन्होंने गतका खेल रहे निहंग के साथ बहसबाजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद निहंग ने नाराजगी ने तलवार निकली और लड़ाई होने लगी। इस झगड़े में कई लोग शामिल थे जो आपस में हथियार और तलवार से एक दूसरे पर वार कर रहे थे।
समित सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान वह गतका खेल रहा था। इस दौरान कुछ नौजवान बुलेट पर आए और उन्होंने रास्ता मांगा। जिसपर उन युवकों को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने बाइक की रेस देनी शुरू कर दी और नगर कीर्त में खलल डालना शुरू कर दिया। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो वह हाथापाई करने पर उतर आए और हमला कर दिया।

इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल हो गया। सड़कों पर तलवार लहराते निहंग और युवकों की लड़ाई में कई स्थानीय लोग भी डर गए। सभी भागने दौड़ने लगे थे। वहीं इस दौरान संगत उन्हें ऐसा करने से भी रोक रही है। नगर कीर्तन के दौरान यह माहौल देखकर स्थानीय लोग डर गए और उन्होंने इस घटना की निंदा भी की।
- Rajasthan News: राजस्थान में 25 से 38 हो सकती हैं लोकसभा सीटें, 7 सीटों के पुनर्गठन का सुझाव
- घर के अंदर बन रही थी ‘नकली DAP खाद’, नामचीन कंपनी के नाम पर खपाने की थी तैयारी: कृषि विभाग ने किया भंडाफोड़
- हाथरस पहुंचे सीएम योगी, सभा में कहा- आप कमल का बटन दबाते हैं बदले में आपको विकास, सुरक्षा मिलती है
- नूंह शहर में गहराया सांसों का संकट, कचरे के ढेर से उठते जहरीले धुएं से जनता बेहाल
- शहीद दिवस सभा को लेकर ममता और ऋतब्रत गुट आमने-सामने, दोनों पक्षों के पुलिस से मांगी अनुमति पर संशय
