अनमोल मिश्रा, सतना। चित्रकूट में स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही के चलते एक मासूम की जान चली गयी तो वहीं उसके जुड़वा भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। चार माह पहले ग्राम पथरा- सुरांगी की रहने वाली विमला प्रजापति को जुड़वा बच्चे हुए थे। जिन्हे तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के अनुसार जुड़वा बच्चों का जन्म 21 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगंवा में हुआ था। जिनका वजन 2 किलोंग्राम से कम होने के चलते प्रशासन ने इन्हें विशेष निगरानी वाली सूची में रखा था। 21 अप्रैल 2026 को बच्चों को उल्टी-दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर CHC मझगंवा में भर्ती कराया गया, जहां से इन्हें जिला अस्पताल सतना भेज दिया गया।
बच्चों की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक ICU में उन्हे रखा गया। उपचार के दौरान बालिका की स्थिति बिगड़ने लगी तो उसे रीवा के संजय गांधी शासकीय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम की मौत हो गई।
वहीं मामले में लापरवाही पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने संबंधित एएनएम विद्या चक्रवर्ती, CHO डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता, सेक्टर सुपरवाइजर कमलेश चन्द्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।


