भोपाल। T-20 World Cup 2026: भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी 20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। भारत की इस जीत से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गदगद हो उठे। सीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से रंग पंचमी पर पूरे देश में दीपावली का उत्साह और उल्लास है। T-20 World Cup 2026 जीतने की भारतीय क्रिकेट टीम और संपूर्ण देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’
टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले टीम इंडिया की तरफ से एक स्लोगन दिया गया था कि हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे। ये स्लोगन भारतीय शेरों ने सच कर दिखाया है। टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल जीतकर टीम इंडिया ने हिस्ट्री रिपीट कर दी और हिस्ट्री डिफीट भी कर दी। अब भारतीय टीम बैक टू बैक खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है।
इस तरह उसने हिस्ट्री रिपीट की और अपने घर में खिताब नहीं जीतने का तिलिस्म तोड़कर जीतकर हिस्ट्री डिफीट कर दी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराया और खिताब की हैट्रिक लगा दी। टीम इंडिया ने चैंपियन बनकर एक-दो नहीं बल्कि पूरे तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।

