T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने ऐसा धमाका कर दिया कि क्रिकेट दुनिया हैरान रह गई। ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में उन्होंने टूर्नामेंट में अजेय रही साउथ अफ्रीका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया। अपनी पारी के दौरान एलन ने मौजूदा टूर्नामेंट में एक ऐसा कीर्तिमान बनाया जिसे आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका था।

बता दें कि न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए इस पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में मुश्किल से 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने महज 12.5 ओवर में 170 रनों का लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के हीरो रहे फिन एलन, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 100 रनों की तूफानी पारी खेली।

एलन ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए। इस प्रदर्शन के साथ उनके टूर्नामेंट में कुल छक्कों की संख्या 20 हो गई। इस उपलब्धि के साथ वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक T20 वर्ल्ड कप में 20 या उससे ज्यादा छक्के लगाए।

हेटमायर का रिकॉर्ड भी ध्वस्त

इससे पहले वर्ल्ड कप के इस एडिशन में वेस्ट इंडीज के शिमरोन हेटमायर ने 7 मैचों में 19 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। हेटमायर ने यह कीर्तिमान 1 मार्च को भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में हासिल किया था। लेकिन फिन एलन ने 4 मार्च को यह रिकॉर्ड केवल कुछ दिनों में ही तोड़ दिया।

T20 वर्ल्ड कप में एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के

  • 20 – फिन एलन (2026)
  • 19 – शिमरोन हेटमायर (2026)
  • 18 – साहिबजादा फरहान (2026)
  • 17 – निकोलस पूरन (2024)
  • 16 – क्रिस गेल (2012)
  • 16 – रहमानुल्लाह गुरबाज (2024)

फिन एलन अब T20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुँच गए हैं। उनसे आगे केवल क्रिस गेल और एरॉन जोन्स हैं।

T20 वर्ल्ड कप में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के

  • क्रिस गेल – 11
  • क्रिस गेल – 10
  • एरॉन जोन्स – 10
  • फिन एलन – 8
  • राइली रूसौ – 8
  • निकोलस पूरन – 8

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H