IND vs ENG Semifinal: टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है.
IND vs ENG Semifinal: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में संजू सैमसन से जैसी उम्मीद थी, उन्होंने वैसा ही काम किया है. टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए संजू ने तूफानी शुरुआत की. उन्होंने पहले ही ओवर में 11 रन ठोके और 42 बॉल पर 8 चौके और 7 छक्कों के दम पर 89 रन बनाकर आउट हुए. संजू का विकेट 13.1 ओवर में गिरा, जब टीम इंडिया का स्कोर 160 रन हो गया. वो बहुत अच्छी स्थिति में टीम को पहुंचाकर आउट हुए हैं. संजू ने सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया था और अब सेमीफाइनल में ठीक उसी तरह की पारी खेली है.
संजू सैमसन दोनों मैचों में शतक से चूक गए, लेकिन 97 और 89 रनों की पारियों के दम पर उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है. संजू पिछले ही मैच में भारत के लिए टी20 विश्व कप के सफल रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर बने थे और अब टी20 विश्व कप के नॉकआउट गेम में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में विराट की बराबरी कर ली है. कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 रन बनाए थे और आज इंग्लैंड के खिलाफ संजू ने भी 89 रनों की उम्दा पारी खेली.
पूरी दुनिया में नंबर 1 पर हैं फिन एलन
टी20 विश्व कप इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड फिन एलन के नाम है, जिन्होंने इसी एडिशन के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 बॉल पर शतक ठोका था. उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 96 रन बनाए थे. संजू के पास आज शतक का मौका था, लेकिन वो चूक गए. वो इस लिस्ट में 89 रनों की पारी के साथ नंबर 4 पर काबिज हुए हैं.
T20 WC नॉकआउट में सबसे ज़्यादा स्कोर (Highest Scores in T20 WC Knockouts)
100- फिन एलन बनाम SAकोलकाता, 2026 SF
96- तिलकरत्ने दिलशान बनाम WI, द ओवल, 2009 SF
89- विराट कोहली बनाम WI, मुंबई WS, 2016 SF
89- संजू सैमसन बनाम ENG, मुंबई WS, 2026
86- एलेक्स हेल्स बनाम IND, एडिलेड, 2022 SF
77.33 की औसत और 201.73 के स्ट्राइक रेट से 232 रन
संजू सैमसन ने इस टी20 विश्व कप में 4 पारियों में 77.33 की औसत और 201.73 के स्ट्राइक रेट से 232 रन बना दिए हैं. इस एडिशन से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में वो फ्लॉप रहे थे और सिर्फ 42 रन बना पाए थे. इसलिए उन्होंने प्लेइंग 11 में जगह खो दी थी, लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उस पर संजू ने चौका लगा दिया और टीम इंडिया के लिए दो बड़े मैचों में लगातार दो फिफ्टी लगाकर फैंस का दिल जीत लिया.
भारत – संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड – फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद.
मैच कहां देखें लाइव? (IND vs ENG T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final)

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध है।
मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है। अगर आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें। पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें, ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही Lalluram.com वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर उपलब्ध है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

