SA vs NZ 1st Semifinal Playing 11: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. आज ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स पर पहला सेमीफाइनल होने जा रहा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं.
SA vs NZ 1st Semifinal Playing 11: क्रिकेट फैंस को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वो घड़ी आ चुकी है. टी20 विश्व कप 2026 में आज यानी 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होने जा रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में जो भी टीम बाजी मारेगी, वो फाइनल में एंट्री कर जाएगी. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है. दक्षिण अफ्रीका जहां अपने ‘चोकर्स’ के दाग को धोकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम अपने पांचवें सेमीफाइनल को यादगार बनाने की कोशिश करेगी.
इतिहास उठाकर देखें तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये दोनों टीमें छठी बार एक-दूसरे से टकराएंगी. दिलचस्प बात यह है कि पिछले 5 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है, मतलब कीवी टीम की हालत खराब रही है. अगर ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल की बात करें, तो 19 मैचों में से 12 बार प्रोटियाज टीम जीती है, जबकि न्यूजीलैंड के खाते में केवल 7 जीत आई हैं. इस एडिशन के सुपर 8 में अफ्रीकी टीम कीवियों को 7 विकेट से मात दे चुकी है.
ईडन गार्डन्स की पिच किसे करेगी मदद?
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई है. इस मैदान पर खेले गए पिछले 6 मैचों में से 4 बार 170 से अधिक का स्कोर बना है. आंकड़ों के लिहाज से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इस वर्ल्ड कप में यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 66% मैच जीते हैं.
इन 4 बड़े बदलावों के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें
सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच के लिए दक्षिण अफ्रीका तीन बदलाव कर सकती है, ताकि अपनी गेंदबाजी और ऑलराउंडर डिपार्टमेंट को और मजबूत किया जा सके. पिछले मैच में बाहर रहने वाले कगिसो रबाडा, केशव महाराज और मार्को जानसेन की वापसी तय मानी जा रही है. कीवी टीम के लिए चिंता की बात तेज गेंदबाज मैट हेनरी की फिटनेस है. यदि हेनरी चोट के कारण बाहर होते हैं, तो उनकी जगह जैकब डफी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.
मैच का समय और लाइव अपडेट
टॉस- शाम 6:30 बजे (IST)
मैच शुरू- शाम 7:00 बजे (IST)
स्थान- ईडन गार्डन्स, कोलकाता
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका-
एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी.
न्यूजीलैंड-
फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी/जैकब डफी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

