Rahul Dravid: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल किन 2 टीमों के बीच होगा, इसे लेकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

Rahul Dravid: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच चरम पर है. इन दिनों सुपर 8 की जंग चल रही है. फाइनल में कौन सी 2 टीमें पहुंचेंगी? इसका फैसला सेमीफाइनल के बाद हो जाएगा. सुपर 8 में जिन 8 टीमों ने जगह बनाई है, उनमें टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. वो ट्रॉफी के लिए फेवरेट मानी जा रही है. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने फाइनलिस्ट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने उन दो टीमों के नाम बताए हैं, जिन्हें वो फाइनल में देखना चाहते हैं.

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. उस एडिशन में रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे थे. अब ये दोनों ही दिग्गज टीम इंडिया के साथ नहीं हैं. राहुल द्रविड़ चाहते हैं कि अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला सबसे कमजोर टीम से हो और यह जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए भी बहुत अच्छा होगा.

राहुल द्रविड़ ने एक इंटरव्यू में कहा कि “मैं भारत बनाम किसी भी टीम के मैच के लिए तैयार हूं. इंडिया बनाम जिम्बाब्वे? यह जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा होगा.” द्रविड़ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “अगर जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना देता है तो यह बहुत बढ़िया होगा. मैं भारत के साथ किसी कमजोर टीम को देखना पसंद करूंगा. यह बहुत अच्छा होगा.”

टीम इंडिया का तरीफ में खुलकर बोले द्रविड़

टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में सभी चार मैच जीते हैं. इस प्रदर्शन से राहुल द्रविड़ खुश हैं. अब टीम इंडिया को सुपर 8 में पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. द्रविड़ ने इस मुकाबले को लेकर कहा कि ‘मुझे लगता है कि टीम इंडिया के पास सबसे बड़ा एडवांटेज यह है कि हम 1-2 लोगों पर निर्भर नहीं हैं. हमारी टीम में काफी गहराई है. इसलिए आप उम्मीद करेंगे कि यह गहराई सामने आएगी, लेकिन बेशक, यह टी20 क्रिकेट है. यह खेल का सबसे उतार-चढ़ाव वाला फॉर्मेट है और किसी भी दिन, जैसा कि मैंने एक कोच के तौर पर सीखा है, आप हार सकते हैं.’

इन 2 बड़ी टीमों को हरा चुका है भारत

बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम ने इस एडिशन में कमाल का प्रदर्शन किया है. उसने ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतकर सुपर 8 के ग्रुप 2 में जगह बनाई है. खास बात ये है कि जिम्बाब्वे सुपर 8 में सबसे कम रैंक वाली टीम है और इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कभी नहीं पहुंची है, लेकिन इस बार ये टीम जबरदस्त फॉर्म में है. वो ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को मात देकर आ रही है, जिससे उसका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ा हुआ है. यही वजह है कि द्रविड़ चाहते हैं कि वो फाइनल जरूर खेले.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H