T20 World Cup 2026: मिशन टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया तैयार है. भारत इस बार ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है. अपने घर में उसके सामने ना सिर्फ खिताब डिफेंड करने की चुनौती होगी बल्कि लगातार दूसरी बार ये ट्रॉफी उठाकर इतिहास रचने का मौका भी है. गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया इस बार 10 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रही है, उसने एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक चला है, जो विरोधियों के होश उड़ा देगा. ये वही मास्टरस्ट्रोक है, जो खिताब जिताने की गारंटी माना जा रहा है, जिसके दम पर टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट करने की कोशिश में है.
अब सवाल ये है कि आखिर ये कौन सा मास्टरस्ट्रोक है, जो 12 साल पुराना इतिहास दोहराएगा. इस मास्टरस्ट्रोक का सीधा कनेक्शन टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी से है. टी20 विश्व कप के इतिहास में 2014 के बाद ये पहला मौका है जब टीम ओपनिंग जोड़ी के तौर पर दोनों लेफ्टी बल्लेबाजों को उतारने जा रही है. इस बार ईशान किशन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करते दिखेंगे. आखिरी दफा ये 2014 के टी20 विश्व कप में दिखा था, जब टीम इंडिया के लिए युवराज सिंह और सुरेश रैना ने ओपनिंग की थी. अब इस रोल में किशन-अभिषेक दिखने वाले हैं, क्योंकि संजू सैमसन खराब फॉर्म के चलते पिछड़ चुके हैं.
कब-कब मैदान पर उतरी बाएं हाथ की ओपनिंग जोड़ी?
आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 दफा ही ऐसा हुआ है जब टीम इंडिया के लिए सलामी जोड़ी के तौर पर दो बाएं हाथ के बल्लेबाज उतरे हों.
सबसे पहले ये नजारा 1999 के वनडे विश्व कप में दिखा था जब सौरव गांगुली और सदगोपन रमेश ने पारी का आगाज किया था, दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हुआ करते थे.
इसके बाद दूसरी दफा 2012 के टी20 विश्व कप में भी ऐसा ही देखा गया था, जब गौतम गंभीर और इरफान पठान ने भारत की पारी का आगाज किया था.
फिर तीसरी दफा 2014 के टी20 विश्व कप में ऐसा हुआ था, क्योंकि कुछ मैचों में बाएं हाथ के युवराज सिंह और सुरेश रैना ने ओपनिंग की थी. इस बार रोहित शर्मा तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर खेले थे.
बेहद खतरनाक है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
भारत ने जिन दो ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को चुना है, वो गेंदबाजों के लिए किसी काल से कम नहीं हैं. हालिया फॉर्म दोनों का तगड़ा है. दोनों पहली गेंद से छक्के उड़ाते हैं. पहले 6 ओवर में तेज शुरुआत दिलाते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की हालिया टी20 सीरीज में किशन ने 4 मैचों में 16 छक्के और 22 चौके लगाकर 215 रन बनाए थे, उनका स्ट्राइक रेट 231.18 का रहा था. किशन ने एक शतक और एक फिफ्टी मारी थी. वहीं अभिषेक शर्मा ने 5 मैचों में 15 छक्के और 16 चौके उड़ाकर कुल 182 रन ठोके थे. उनका स्ट्राइक रेट 249.31 का रहा था. अभिषेक ने 2 तूफानी फिफ्टी भी ठोकी थीं.
गंभीर के युग में दोहराया जा रहा इतिहास
अब संभवतः चौथी दफा ऐसा होने जा रहा है, जब टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी के दोनों बैटर लेफ्टी होंगे. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी. अगर इस मैच में अभिषेक और ईशान की जोड़ी पारी का आगाज करती है तो करीब 12 साल बाद ऐसा होगा कि किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के लिए दो बाएं हाथ के बल्लेबाज नजर आएंगे. इस तरह गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 12 साल पुराना इतिहास दोहराया जाएगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


