अनमोल मिश्रा, सतना। पवित्र धर्मनगरी चित्रकूट में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक को बिजली के पोल से बांधकर (तालिबानी सजा) बर्बरतापूर्वक पीटा गया। सरेराह घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।
सरेराह गुंडागर्दी, कानून-व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
घटना चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक होटल के सामने की बताई जा रही है। वायरल वीडियो (जो बीती रात का बताया जा रहा है) में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक युवक बिजली के खंभे से बंधा हुआ है और एक महिला तथा उसके कुछ साथी मिलकर उसे बेदर्दी से पीट रहे हैं। सड़क के बीचों-बीच इस तरह तालिबानी अंदाज में कानून हाथ में लेकर की गई मारपीट ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
महाकाल नगरी में सावन की अलौकिक शुरुआत: मंदिर शिखर पर ध्वज थामे दिखे हनुमान जी का स्वरूप, गूंजे जयकारे
पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
हालाँकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम वीडियो में दिख रहे घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय स्तर पर जांच-पड़ताल में जुट गई है। प्रशासन का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। यदि घटना की पुष्टि होती है, तो गैर-कानूनी तरीके से युवक को बंधक बनाकर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


