Tamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस में अंतर्कलह (Infighting in Congress) धरातल पर दिखने लगा है। सत्तारुढ़ द्रविड़ मुनेत्र कडगम (DMK) की सहयोगी दल ल कांग्रेस के अंदर कुछ सही नहीं चल रहा है। सीट शेयरिंग को लेकर पार्टी के अंदरखाने खासी नाराजगी दिख रही है। कांग्रेस को मिली सीटों को लेकर पार्टी की चुनाव समन्वय समिति में खासा तनाव है। इससे नाराज तमिलनाडु चुनाव समिति अध्यक्ष मणिक्कम टैगोर (Manickam Tagore) ने इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी के करीबी और तमिलनाडु से 3 बार के सांसद मणिकम टैगोर का मानना है कि, प्रदेश कांग्रेस ने कोटे के तहत मिली 28 में से आधी वो सीटें स्वीकार कर लीं, जहां पार्टी का जीतना मुश्किल है।
विरुधुनगर से लोकसभा सांसद मणिक्कम, जो पहले एक्टर विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (Tamilaga Vettri Kazhagam, TVK) के साथ कांग्रेस के गठबंधन की कोशिशों में लगे थे। अब उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर चुनाव समन्वय की देखरेख करने वाली समिति के प्रमुख पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। कहा यह भी जा रहा है कि वह कांग्रेस द्वारा चुने गए उम्मीदवारों से भी खुश नहीं हैं।
यह फैसला ऐसे समय में आया जब कांग्रेस ने अभी तक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय नहीं किए हैं। DMK की अगुवाई वाले गठबंधन में कांग्रेस के खाते में 28 सीटें आई हैं। उम्मीदवारों के नाम तय नहीं होने से चुनाव प्रचार में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विगत बुधवार को राज्य में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन को त्रिची के थुरैयूर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की ओर से कोई उम्मीदवार तय नहीं हो पाने की वजह से सिर्फ ‘हाथ’ के चुनाव चिह्न पर वोट मांगना पड़ा।
बिना प्रत्याशी के ही CM का चुनाव प्रचार
मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि थुरैयूर विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस चुनाव लड़ रही है, और हमने यह सीट उन्हें आवंटित कर दी है। हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है, फिर भी मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि राहुल गांधी जिस किसी का भी नाम लें, आप उसका समर्थन करें और उसकी जीत तय करें। उन्होंने आगे कहा, “मैं वोटर्स से यह भी अपील करता हूं कि वे इस बार त्रिची में ‘सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस’ के सभी 9 प्रत्याशियों को जिताने में मदद करें। तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं और वोटिंग के लिए अब महज 21 दिन ही बचे हैं।
गठबंधन को लेकर आपस में ही रार
इस बीच राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले मणिक्कम टैगोर ने सीट शेयरिंग पर मंथन के दौरान यह मांग की थी कि यदि सत्ताधारी गठबंधन फिर से सत्ता में आता है, तो कांग्रेस को भी सत्ता में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इस पर TNCC प्रमुख के. सेल्वपेरुंथगाई ने नाराजगी दिखाई और इस मांग की आलोचना करते हुए कहा कि सत्ता में हिस्सेदारी की बात सिर्फ चुनाव से ठीक पहले ही क्यों उठाई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

