पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को आम आदमी पार्टी (आप) का उम्मीदवार घोषित किया। जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।
निर्वाचन आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है। तरनतारन में एक सभा में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संधू उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। मान ने लोगों से कहा, ‘‘वह (संधू) आपकी पसंद हैं।’’ मान ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण की एक परियोजना की शुरुआत के लिए तरनतारन में थे।
संधू तरनतारन सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे। इसके बाद 2007 और 2012 में वह शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर फिर से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 2017 और 2022 में चुनाव लड़ा था लेकिन हार गये थे। वह जुलाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे।
- फरीदाबाद में Meta मैनेजर के पिता की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा
- ‘बेटियों की इज्जत और सुरक्षा से समझौता नहीं’, जमुई की घटना पर खौला खेसारी लाल यादव का खून
- Haryana Top News Today :हरियाणा में आज फिर खुला फसल पंजीकरण पोर्टल, 27 सितंबर तक मौका, धान खरीद को लेकर सीएम सैनी सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश, सोनीपत के गोहाना में दिनदहाड़े फायरिंग समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- कूनो से आई बुरी खबर: नामीबियाई चीता ‘गौरव’ की मौत, भारत में चीतों का आंकड़ा घटा
- Today’s Top News: असम में भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं के काफिले पर पथराव, पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, SBI कियोस्क में 1 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, जिंदा बेटी का पिता ने किया पिंडदान, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें



