तरनतारन. पंजाब के तरनतारन में घुसपैठ करने वाले 2 पाकिस्तानियों को BSF जवानों ने ढेर कर दिया है। खबर है कि दोनों घुसपैठिए राजोके गांव में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान BSF जवानों ने उन दोनों को चेतावनी दी, साथ ही रुकने के लिए कहा पर बावजूद उन्होंने घुसपैठ की कोशिश की। इसके बाद BSF जवानों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक यह घटना BOP राजोके इलाके में गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे हुई। दोनों को पहले चेतावानी दी गई लेकिन उन्होंने नहीं माना, हालांकि उनके बारे में अभी BSF की तरफ से औपचारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। घुसपैठ की इस कोशिश के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।
एक घुसपैठिया डरकर वापिस भागा
BSF से मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिया जो भारत में घुसने की कोशिश में था वो भाग निकला। पहले वो भी सीमा में घुस चुका था, लेकिन जवानों की फायरिंग से घबराकर वो वापस भाग गया पर बाकी दोनों घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि मारे गए घुसपैठिए पाकिस्तान के नागरिक हैं.
- AAP Protest Jaipur: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों पर AAP का हल्लाबोल
- हरियाणा के निवेश पर नायब सैनी का बड़ा दांव, 4 अक्टूबर से सिंगापुर दौरा; इन सेक्टरों पर रहेगा फोकस
- ड्राई डे पर ग्वालियर में आबकारी का बड़ा एक्शन: रिहायशी मकान से जब्त हुई ‘आर्मी सप्लाई’ की ब्रांडेड शराब, रिटायर्ड फौजी चढ़ा हत्थे
- तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया; एक वापस भागा
- ‘लोकतंत्र बचाओ’ के नाम पर अयोध्या में विपक्ष का आंदोलन, सपा-कांग्रेस ने CEC के इस्तीफे की मांग

