तरनतारन : तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की हैं. जबकि कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है। 3 अक्टूबर 2025 को तरनतारन के पंजवड़ गांव में आयोजित एक रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई।
हरमीत को पहले ही पार्टी ने हलका इंचार्ज नियुक्त किया था। यह उपचुनाव AAP विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट के लिए हो रहा हैं।
AAP उम्मीदवार : हरमीत सिंह संधू
हरमीत सिंह संधू पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख नेता रह चुके हैं। उन्होंने तरनतारन से 2002 में निर्दलीय और 2007 व 2012 में SAD के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। हालांकि, 2017 और 2022 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 19 नवंबर 2024 को निजी कारणों का हवाला देकर उन्होंने SAD के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और जुलाई 2025 में AAP में शामिल हो गए। रैली में भगवंत मान ने हरमीत को मंच पर बुलाकर उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।

SAD ने चुनी महिला उम्मीदवार
शिरोमणि अकाली दल ने इस उपचुनाव में प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को मैदान में उतारा है। SAD ने आजाद ग्रुप के साथ गठबंधन कर महिला चेहरे पर दांव खेला है। यह गठबंधन पिछले चुनाव में AAP का समर्थन करने के लिए जाना गया था, जिसने SAD को नुकसान पहुंचाया था।
BJP का सिख चेहरा
BJP ने पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार जियानी को तरनतारन उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। सिख चेहरे को आगे कर BJP इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में हैं।
सुखविंदर कौर रंधावा (SAD) : SAD ने आजाद ग्रुप के साथ गठबंधन कर महिला उम्मीदवार को चुना, जो स्थानीय स्तर पर प्रभाव डाल सकती हैं।
सुरजीत कुमार जियानी (BJP) : पूर्व मंत्री और BJP के जिला स्तर पर मजबूत नेता, जिन्हें सिख समुदाय में समर्थन प्राप्त है।
कांग्रेस की चुप्पी
कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जिससे इस उपचुनाव में मुकाबला और रोचक होने की उम्मीद है। सांसद अमृतपाल सिंह के परिवार ने भी अपनी पार्टी से उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है, जिससे यह चुनावी जंग और भी दिलचस्प हो गई है।
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र नहीं सौंपा जाता, तो शासकीय कर्मचारी का निलंबन स्वतः माना जाएगा समाप्त
- रविशंकर महाराज बनाम सीबीआई : फोन टैपिंग मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब, 24 जून को होगी अगली सुनवाई
- बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिन बाद बीजेपी नेता का आज हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग
- बैंक के 41 लाख डकारे, ससुराल वालों को कराई हवाई यात्रा; फिर ऑनलाइन गेम में हारी रकम, पुलिस के चक्रव्यूह में ऐसे फंसी शातिर महिला कैशियर
- रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक: दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में बैतूल से भोपाल रेफर

