तरनतारन. शिरोमणी अकाली दल (बादल) ने तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में सुखविंदर कौर रंधावा के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने झबाल में एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यह घोषणा की।
तरनतारन विधानसभा सीट को हमेशा से अकाली दल का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार डॉ. कश्मीर सिंह सोहल ने यहां से जीत हासिल की थी। पिछले महीने 27 जून को डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का लंबी बीमारी के बाद अमृतसर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई।

आजाद ग्रुप के साथ गठबंधन
अकाली दल ने तरनतारन उपचुनाव के लिए आजाद ग्रुप के साथ गठबंधन किया है, जिसके चलते सुखविंदर कौर रंधावा को उम्मीदवार बनाया गया है।
झबाल में आयोजित रैली में पार्टी ने उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। बता दें कि तरनतारन नगर परिषद में 25 वार्ड हैं, जिनमें से 8 वार्डों में आजाद ग्रुप के पार्षद हैं। इसके अलावा, कई पंच और सरपंच भी आजाद ग्रुप का समर्थन कर रहे हैं, जिससे अकाली दल को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

