Tarn Taran by-election : तरनतारन उपचुनाव में आप को जीत हासिल हुई है. तरनतारन उपचुनाव आम आदमी पार्टी के हरमीत संधू जीत गए हैं। पंजाब ने एक बार फिर AAP पर अपना भरोसा जताया है. पंजाब के तरन-तारन उपचुनाव AAP की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई.

लगातार बढ़त में रहते हुए उन्होंने 12091 वोट से अपने नाम जीत हासिल की है। रुझान सामने आने के साथ ही यह साफ हो गया था कि संधू अपने नाम जीत का खिताब करने वाले हैं। आपको बता दें कि हरमीत सिंह ने बंपर बढ़त हासिल कर ली थी। वह 15 वें राउंड की गिनती में 11000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। भारी मतों से जीतने पर पार्टी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बाजे और नारे के साथ कार्यकर्ता खुशी मनाते नजर आ रहे है।
आपको बता दें कि उपचुनाव में 60.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस उपचुनाव में 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह तीसरे राउंड से आगे रहे हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर दूसरे नंबर पर रहे हैं।
खबरें अभी अपडेट की जा रही है.
- Mahashivratri 2026 : शिवलिंग पूजा के दौरान न चढ़ाएं ये 8 चीजें …
- CRPF 65वीं बटालियन का जनविश्वास अभियान: सिविक एक्शन कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षा, विकास और विश्वास का दिया सशक्त संदेश, 250 से अधिक ग्रामीण हुए लाभान्वित
- लव स्टोरी का खौफनाक अंत: वेलेंटाइन डे पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर…
- Kanker Naxal Operation: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों के डंप हथियार और IED किए बरामद
- छात्राओं के अपहरण का मामलाः ग्रामीणों ने कथित साधु को किया पुलिस के हवाले, जांच जारी


