तरनतारन : खालिस्तान समर्थक नेता और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी, अकाली दल वारिस पंजाब दे, ने तरनतारन उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने परमजीत कौर खालड़ा को अपना उम्मीदवार चुना है। यह पार्टी के लिए पहला चुनावी मुकाबला है।
अमृतपाल सिंह वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्हें पंजाब पुलिस ने 2023 में अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद डिब्रूगढ़ की एक स्थानीय अदालत से ‘ट्रांजिट रिमांड’ प्राप्त किया गया था।

परमजीत कौर खालड़ा का परिचय
परमजीत कौर खालड़ा सामाजिक कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी हैं। जसवंत सिंह ने 1990-94 के दौरान पंजाब में आतंकवाद के दौर में पुलिस की कार्रवाइयों के खिलाफ आवाज उठाई थी। जनवरी 1995 में वे अचानक लापता हो गए थे, और पंजाब पुलिस पर उन्हें एक मुठभेड़ में मारने का आरोप लगा था। उनकी जिंदगी पर आधारित एक पंजाबी फिल्म ‘पंजाब-95’ भी जल्द रिलीज होने वाली है, जिसमें अभिनेता दिलजीत दोसांझ उनकी भूमिका निभा रहे हैं।
खडूर साहिब में मिली थी बड़ी जीत
2024 के लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 38% से अधिक वोट हासिल कर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्हें 4,04,430 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कुलबीर सिंह को 2,07,310 वोटों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर 1,94,836 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
