तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। पत्नी को मनाकर घर वापस लाने के लिए ससुराल पहुंचे एक युवक की कथित तौर पर उसके साले ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस भयावह घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
उसे बचाने की कोशिश करने वाली उसकी साली भी गंभीर रूप से झुलस गई और बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना 13 जून की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पुलिस के अनुसार, यह घटना तरनतारन जिले के संघा गांव की है। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि पत्नी संदीप कौर से विवाद के बाद वह अपने मायके चली गई थी। रिश्ते में आई दूरियों को खत्म करने के उद्देश्य से लवप्रीत अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था।
इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लवप्रीत के साले साजन सिंह ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग लगने से लवप्रीत गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के दौरान लवप्रीत को बचाने के लिए उसकी साली गुरजीत कौर बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि आग लगने की इस घटना में आरोपी साजन सिंह भी झुलस गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना तरनतारन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो में एक युवक स्कूटी के पास खड़ा नजर आता है। तभी दूसरा व्यक्ति उसके पास पहुंचकर किसी डिब्बे से ज्वलनशील पदार्थ उस पर उड़ेल देता है। इसी बीच एक महिला उसे रोकने के लिए दौड़ती है, लेकिन आरोपी लाइटर जलाकर युवक को आग के हवाले कर देता है। आग लगते ही युवक खुद को बचाने के लिए भागते हुए नाली में कूद जाता है, लेकिन लपटें नहीं बुझतीं। कुछ ही क्षणों बाद वह जमीन पर गिर पड़ता है। महिला भी आग की चपेट में आ जाती है, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो जाती है।
- राशन कार्डधारियों को सितंबर-अक्टूबर का एक साथ मिलेगा चावल, जानें कब तक कर सकेंगे उठाव
- हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, याचिकाकर्ताओं ने वापस लिया केस, जानिए क्या है मामला
- सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा! शिवपुरी में शराब दुकान पर बोला धावा, बोतलें बाहर फेंककर लगाई आग
- अपराधियों को सजा में देरी नहीं! मुख्य सचिव ने अफसरों को दिया समयबद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम
- भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा



