तरनतारन. तरनतारन में नेशनल हाईवे से बड़ी खबर समाने आई है. सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई. यह हादसा हाइवे पर खड़े एक खराब ट्रक से कार की टक्कर होने के कारण हुआ है. टक्कर इसी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. वही दोनों कार सवार की मौत हो गई.
जानकारी मिली है कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे अनमोलकप्रीत सिंह (25) पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव पिद्दी और सुखराज सिंह (35) पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव रूड़े आसल, जिला तरनतारन, अपनी आई-20 कार में सवार होकर तरनतारन शहर से जा रहे थे इस दौरान ही जिला प्रशासनिक परिसर के सामने बनी सर्विस लेन पर खड़े एक खराब ट्रक के पीछ युवकों की कार जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बोनट और सामने आ हिस्सा बुरी तरह तहसनहस हो गया. हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल, तरनतारन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अनमोलकप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अविवाहित था। उसकी बड़ी बहन कनाडा में पढ़ाई कर रही है, जबकि उसके पिता खेती का काम करते हैं. वहीं सुखराज सिंह के परिवार में बड़ा कहर बरसा है. वह विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं. पिता की मौत से बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई.
- चक्रवात ‘अर्नब’ का मध्य प्रदेश में असर: IMD ने 31 जिलों में जारी किया अलर्ट; अगले 24 घंटों में इन इलाकों में होगी भारी बारिश
- ‘लो कर लो बात!’ पत्नी भागी प्रेमी संग, पति मासूम बच्चों समेत आशिक के घर के सामने धरने पर बैठा…
- Delhi News Brief: रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली, दिल्ली में यमुना प्रदूषण पर CPCB का खुलासा
- राजस्थान में सूखे पर फिर सर्वे की मांग, गहलोत ने बताई उन इलाकों की परेशानी जो सूची से बाहर हैं
- Morning News Brief: महाचक्रवात अर्नब आंध्रप्रदेश में तट से टकराया; पीएम मोदी बोलें- विकसित भारत की नींव वैज्ञानिक खोज पर टिकी
