तरनतारन. तरनतारन में गुरुवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी, लेकिन इस आरोपियों ने गोलियां चला दी. इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई CIA स्टाफ तरनतारन और थाना वाल्टोहा पुलिस की ओर से की गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. घायल आरोपियों की पहचान जोबन सिंह निवासी आसल उत्ताड़ और अर्जुन सिंह निवासी वाल्टोहा के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 30 बोर के दो पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है.
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी फिरौती के लिए की गईं चार फायरिंग की वारदातों में वांछित थे. इनमें वाल्टोहा में दो, जबकि अमरकोट और महिंदीपुर में एक-एक फायरिंग की घटना शामिल बताई जा रही है. पुलिस का यह भी दावा है कि दोनों आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे एक आपराधिक गैंग से हो सकते हैं. इसे लेकर पूछताछ की जा रही है. मुठभेड़ के बाद दोनों घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है.
- BJP ने जारी की नई मीडिया ब्रिगेड की लिस्ट! 31 प्रदेश प्रवक्ताओं में बड़े दिग्गजों के नाम शामिल, देखें सूची
- Asian Games 2026: 21 गोल्ड समेत भारत की झोली में आए 85 पदक, मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया, जानिए किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन सा पदक
- जबलपुर नगर निगम में करोड़ों का बड़ा घोटाला: 6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी 1.10 करोड़ की हेराफेरी
- BJP में मची खलबली! महिला कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, सीधे पहुंची CGM कोर्ट
- IND vs WI 3rd ODI: आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, शाई होप ने खेली नाबाद 162 रन की कप्तानी पारी, भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज

