तरनतारन। पंजाब में गैंगस्टर के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ दी है. तरनतारन जिले के गांव आसल उताड़ समीप थाना वल्टोहा की पुलिस पार्टी व गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के गुर्गों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार कर किया. उनके कब्जे से दो पिस्टल, दो मैगजीन, आठ कारतूस, दो बाइक व मोबाइल बरामद किए गए हैं.
सीमांत क्षेत्र में कई दिनों से व्यापारियों को गैंगस्टर प्रभ दासूवाल द्वारा रंगदारी लिए धमकाया जा रहा था. थाना वल्टोहा के प्रभारी अवतार सिंह संधू की ओर से शिकायत दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही थी. इस दौरान सूचना मिली कि दासूवाल द्वारा नए बनाए गए मॉड्यूल से संबंधित दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने लिए घूम रहे हैं.

आरोपियों ने चलाई गोली
सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह व थाना वल्टोहा के प्रभारी अवतार सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव आसल उताड़ समीप नाकाबंदी की गई. बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया.इस दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. सीमांत क्षेत्र में कई दिनों से व्यापारियों को गैंगस्टर प्रभ दासूवाल द्वारा रंगदारी लिए धमकाया जा रहा था. थाना वल्टोहा के प्रभारी अवतार सिंह संधू की ओर से शिकायत दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही थी. इस दौरान सूचना मिली कि दासूवाल द्वारा नए बनाए गए मॉड्यूल से संबंधित दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने लिए घूम रहे हैं.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
