तरनतारन. तरनतारन में AAP के सरपंच हरबरिंदर सिंह (45) की दिनदहाड़े हत्या के मामले में बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार गैंगस्टर लखबीर लांडा ने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, इसे लेकर सोशल मीडिया में एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है हालांकि, इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आपको बता दें कि इस केस में पुलिस ने 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी से कत्लकांड से जुड़े संबंधों को लेकर पूछताछ जारी है। वायरल पोस्ट में लिखा आज जो सिद्धू फार्म पैलिस पर सरपंच का कत्ल हुआ है, वह हमने किया है, क्योंकि इन्होंने हमारे छोटे भाई नौनी का नुकसान किया था, जिसमें ये गवाह था। यह सिर्फ ट्रेलर था, अब तुम पर आगे जो भी होगा, तुम्हारी सात पीड़ियां हथियारों का नाम नहीं लेंगी। पुलिस न जायज एनकाउंटर कर रही, या तो इनको बंद करो, नहीं तो सरे भाइयों का बदला एक ही दिन लिया जाएगा।

बताया गया कि बुधवार (18 फरवरी) को सिद्धू फार्म हाउस में सरपंच के चचेरे भाई की शादी थी। दोपहर करीब ढाई बजे हमलावर बराती बनकर अंदर घुसे। स्टेज पर डांस के बाद जब सरपंच सोफे पर बैठे, तभी भीड़ से निकले एक युवक ने उनके पेट और सिर में चार गोलियां दाग दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी के पास एके-47 जैसा हथियार था।

DSP और SHO सस्पेंड
मामले में सुरक्षा चूक को गंभीर मानते हुए गौरव यादव ने पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह और सरहाली थाने के एसएचओ गुरविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जांच शुरू हैं, जल्दी ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है।
- बिना लाइसेंस गरबा कराना पड़ा भारी: सूरत पुलिस ने रोका गरबा, आयोजकों में हड़कंप
- नवीन से प्रवीण तक : 80 साल के हुए ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक
- ‘कोई गोरा भारत को आदेश नहीं देगा,’ एलन मस्क पर ओवैसी भड़के, कहा- मोदी विरोधी हूं लेकिन हमारे पीएम पर किसी विदेशी को टिप्पणी करने का हक नहीं
- रिलायंस बोला-कॉम्पिटीशन से नहीं डरते, स्टारलिंक का स्वागत है… मस्क ने मुकेश अंबानी पर लगाया था भारत में एंट्री रुकवाने का आरोप
- इंदौर में ‘आज जल संकट’ और महापौर चले 2055 का सपना बुनने! बैठकें हवा-हवाई, नलों में सन्नाटा! शहर में पानी पर राजनीति और कहीं पर विधायक नाराज

