निर्वाचन आयोग ने 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले तरनतारन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित करने के निर्देश शनिवार को जारी किए।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तत्काल प्रभाव से तरनतारन के एसएसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकि, ग्रेवाल के निलंबन का कोई कारण नहीं बताया गया है।
पिछले महीने, विपक्षी शिरोमणि अकाली दल (शिअग) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास एसएसपी ग्रेवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। बादल ने अपनी शिकायत में एसएसपी ग्रेवाल पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने तरनतारन उपचुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने के लिए उनकी पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के खिलाफ ‘झूठी’ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया।
शिअद ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर कार्रवाई करने को लेकर एसएसपी के खिलाफ धरना भी दिया था। तरनतारन उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।

आम आदमी पार्टी विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद तरनतारन विधानसभा सीट खाली हो गई थी।
- पटना में JDU के पूर्व विधायक के घर चोरी, CM नीतीश की मीटिंग में थे नेताजी, पीछे से साफ हो गए कैश और गहने, बेटे की मार्कशीट तक ले गए चोर
- Rajasthan News: पद नहीं, जनता का प्यार ही मेरी असली ताकत: वसुंधरा राजे
- CG Murder News : पत्नी के कैरेक्टर पर करता था शक, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार
- Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में डिस्टर्ब एरिया प्रोटेक्शन बिल ध्वनि मत से पारित; कांग्रेस ने दी चेतावनी कहा- सत्ता में आते ही…
- Bihar Top News 07 march 2026: निगरानी विभाग की छापेमारी, नीतीश के उत्तराधिकारी की एंट्री, राघव ने UPSC में रचा इतिहास, मौलाना का भड़काऊ बयान, भावुक हुए कुशवाहा, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
