तरनतारन. विधानसभा हलका खेमकरण के अंतर्गत आते कस्बा वल्टोहा में एक कपड़े की दुकान पर फायरिंग का मामला समाने आया है. यह फायरिंग किसने की यह अभी नहीं पता चला है लेकिन इस घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है. राहत की बात यह रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.
इस घटना के होने के बाद इलाके में सभी डर गए हैं. सभी के मन में एक ही सवाल है कि यह फायरिंग किसने और क्यों की है. मिली जानकारी के अनुसार कस्बा वल्टोहा में स्थित ‘पुरियां दी हट्टी’, जहां काफी लंबे समय से कपड़े का कारोबार किया जा रहा है, के बाहर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई. घटना का पता सुबह उस समय चला जब दुकान मालिक रोशन लाल पुत्र बलदेव राज निवासी अमृतसर अपनी दुकान पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि दुकान के शटर पर चार गोलियों के निशान थे. यह देखकर वह घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही थाना वल्टोहा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी संदेह की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में जलवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टॉप-5 में ट्रेंड
- तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बोले- विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
- ‘सिख नरसंहार का जश्न मना रही है कांग्रेस’, INDIA गठबंधन की मेगारैली पर संजय सरावगी का बड़ा हमला

