चंडीगढ़. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को गृह मंत्रालय संबंधी स्थायी समिति (Standing Committee on Home Affairs) का माननीय सदस्य मनोनीत किया गया है. तरुण चुघ को गृह मंत्रालय की संसदीय स्थायी समितियों में मनोनीत किए जाने से पंजाब के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.

जानकारी हो कि सुरक्षा के लिहाज से यह बहुत अहम फैसला है. जब की पंजाब की आसपास की सीमाएं अत्यंत संवेदनशील इलाकों से जुड़ी है ऐसे में यह फैसला सकात्मक परिणामों को लेकर आने वाला साबित होगा. तरुण चुघ गृह मंत्रालय जैसी अत्यंत संवेदनशील एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समिति में सीमा क्षेत्र अमृतसर पंजाब से आने वाले और जम्मू कश्मीर और लद्दाख आदि महत्पूर्ण सीमा क्षेत्रों में पहले भी काम कर चुके है.

तरुण चुघ लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं और 3 पीढ़ियों से आरएसएस के कार्यकर्ता परिवार से आते हैं तथा वर्तमान में भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में संगठनात्मक दायित्वों के साथ-साथ कई महत्तवपूर्ण राज्य इकाई के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

यह मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय की स्थायी समिति में उनके मनोनयन से आंतरिक सुरक्षा, पुलिस सुधार, सीमा प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नीति-निर्माण प्रक्रिया में उनके व्यापक अनुभव का लाभ मिलेगा. पार्टी के अमृतसर एवं पंजाब , कार्यकर्ताओं ने इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री तरुण चुग को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनका यह दायित्व पंजाब सहित समूचे देश की आंतरिक सुरक्षा एवं शासन-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा.