नई दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की. इस मुलाकात के बारे में चुघ ने खुद टवीट किया है, जिसमें कहा है कि राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद मैंने देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया.
इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पंजाब में बढ़ते अपराध के बारे में विस्तर से चर्चा की.चुघ ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान पंजाब के जुड़े कई विषयों में बात हुईं है. पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, सीमा पार से ड्रोन और नशे की तस्करी, गैंगस्टरवाद तथा आम नागरिकों की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.
साथ ही मैंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात, प्रदेश की जनता की भावनाओं और चिंताओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया तथा राज्य में शांति, सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया.आप पर साधा निशाना चुघ ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि संतों, महात्माओं, गुरुओं और शहीदों की पावन धरती पंजाब आज आम आदमी पार्टी की अनुभवहीन, अयोग्य और विफल सरकार के कारण नशे, गैंगस्टरवाद, अपराध, सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद और बदहाल कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है. प्रदेश की जनता एक सुरक्षित, समृद्ध, नशामुक्त और विकासोन्मुख पंजाब की आकांक्षा रखती है.
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय अमित शाह जी के मार्गदर्शन में पंजाब में सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनविश्वास का एक नया अध्याय स्थापित होगा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, पंजाब को एक बार फिर खुशहाल, सुरक्षित, समृद्ध और नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है.
- अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
- श्रद्धा वाकर मर्डर केस: तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा दे रहा आफताब, 20 जुलाई की सुनवाई टली
- My Youth-My Pride Conclave-2026: युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार
- पूंडरी में सड़कों के विकास की तैयारी, विधायक ने की अहम समीक्षा बैठक
- अलवर के पेट्रोल पंप तेल के पैसे मांगे तो युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

