चंडीगढ़. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने आज संसद भवन स्थित राज्यसभा सभागार में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। खास बात यह रही कि चुघ ने अपनी माँ बोली पंजाबी में शपथ ग्रहण कर पंजाब की समृद्ध भाषा, संस्कृति और अस्मिता को नमन किया। संसद भवन में चढ़ने के दौरान उन्होंने सीधी चढ़ कर वहां की धरती पर माथा टेका.
चुघ ने कहा कि वे राज्यसभा में 3 करोड़ पंजाबियों की आवाज़ बनकर उनके हितों, उनकी आकांक्षाओं और उनके स्वाभिमान की पुरज़ोर पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की माटी और यहाँ के लोगों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूँजी है।इस गरिमामय अवसर पर तरुण चुघ ने ईश्वर के नाम पर शपथ लेते हुए भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा तथा देश की प्रभुसत्ता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
पंजाब के मुद्दों को उठाएंगे
तरुण चुघ ने कहा कि वे संसद में पंजाब से जुड़े उन ज्वलंत मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएँगे, जो पंजाब के भविष्य से सीधे जुड़े हैं। इनमें पंजाब का नशा संकट, राज्य के किसानों का सशक्तिकरण, पंजाब के उद्योगों का पुनरुद्धार, गैंगस्टर, जबरन वसूली, ग्रेनेड और बंदूक संस्कृति का उन्मूलन, नशे और बेरोज़गारी से प्रभावित परिवारों की महिलाओं का सशक्तिकरण, रोज़गार, स्टार्टअप, खेल और नशामुक्त भविष्य पर केंद्रित पंजाब युवा दृष्टि, प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तथा पंजाब के लगातार गिरते भूजल स्तर जैसे गंभीर विषय शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में उनका हर प्रयास पंजाब के समग्र विकास और प्रदेश को विकसित भारत 2047 की मुख्यधारा से जोड़ने पर केंद्रित रहेगा। तरुण चुग ने भरोसा दिलाया कि वे जो भी दायित्व संभाल रहे हैं, उसे पूरी वफ़ादारी और ईमानदारी के साथ निभाएँगे और पंजाब के एक-एक नागरिक के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे, इस अवसर पर तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें राष्ट्र और पंजाब की सेवा का यह महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
- पंजाब में झमाझम बारिश, 23 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
- शिक्षा व्यवस्था के भ्रष्टाचार और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे युवा
- ललित मोदी ने भारत लौटने को लेकर दी सफाई, कहा- हमेशा के लिए नहीं आऊंगा…
- फरीदाबाद में 8 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
- ममता हारी-जीत गई मानवता! 5 दिन के नवजात को लावारिस हालत में छोड़कर भाग गई मां, खाकी और ग्रामीण बने देवदूत


