गुरुग्राम। साइबर अपराध दक्षिण थाना पुलिस ने टास्क और निवेश के नाम पर की गई साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगों को फर्जी तरीके से खोला गया डिजिटल वॉलेट उपलब्ध कराता था, जिसके माध्यम से ठगी की रकम का लेन-देन किया जाता था।
पुलिस प्रवक्ता सुशीला देवी ने बताया कि 25 फरवरी 2026 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़कर टास्क और निवेश का लालच दिया गया। झांसे में लेकर उससे करीब 68,800 रुपये की ठगी की गई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 23 जून 2026 को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संजीव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव गुढान, जिला रोहतक का निवासी है और वर्तमान में भोपुरा, ठेका तुलसी निकेतन, जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में रह रहा था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ठगी की गई राशि का कुछ हिस्सा जिस डिजिटल वॉलेट में पहुंचा था, वह वॉलेट आरोपी ने अपनी एक परिचित महिला का मोबाइल फोन लेकर धोखे से खुलवाया था। बाद में उसने यह वॉलेट साइबर ठगी करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये में बेच दिया। आरोपी का संपर्क साइबर ठग से टेलीग्राम के माध्यम से हुआ था।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।
- ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने समन जारी करने का दिया आदेश
- मैडम का सनसनीखेज आरोपः ‘साहब’ का पलटवार- घोटाले के खेल से पर्दा हटाने पर रचा जा रहा है ड्रामा
- यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का डंडा, कांग्रेस बोली- सरकार को डर क्या था?
- ‘बड़ा सिंगर कौन?’ बहस के बाद बवाल, हरियाणवी गायक मीता बरोदा समेत 4 गिरफ्तार
- शर्मनाक: बिहार में फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म, 6 बच्चों का पिता है आरोपी, साल भर से कर रहा गंदा काम

