Business Desk-Tata Group Share Price : सोने की कीमतें अभी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब बनी हुई हैं. हालांकि इसका देश की प्रमुख ज्वेलरी कंपनियों की बिक्री पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है. विशेष रूप से टाइटन कंपनी जो टाटा ग्रुप की प्रमुख ज्वेलरी और रिटेल कंपनी है. मार्च तिमाही के दौरान शानदार प्रदर्शन किया.

इस शानदार प्रदर्शन से विदेशी ब्रोकरेज फर्म, JP Morgan भी काफी प्रभावित हुई है. Q4 के मजबूत नतीजों और बिजनेस अपडेट्स के बाद, JP Morgan ने इस शेयर की रेटिंग ‘न्यूट्रल’ से बढ़ाकर ‘ओवरवेट’ कर दी है. आइए इस ब्रोकरेज रिपोर्ट की विस्तार से जानकारी लेते हैं.
JP Morgan की रिपोर्ट
ब्रोकरेज का मानना है कि सोने की कीमतें ऊंची होने के बावजूद, टाइटन लगातार नए ग्राहक जोड़ रही है. यह बात धीरे-धीरे उसकी सबसे बड़ी ताकत बनती जा रही है. इसी आकलन के आधार पर ब्रोकरेज ने वर्ष 2027 के लिए टाइटन के शेयरों का लक्ष्य मूल्य 5,400 तय किया है. यह लक्ष्य, शेयर के मौजूदा ट्रेडिंग मूल्य 4,350.40 से लगभग 24% अधिक है.
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का ज्वेलरी बिजनेस बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. संगठित ज्वेलरी बाजार में उसका दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है. कंपनी अब सिर्फ पारंपरिक सोने की ज्वेलरी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह स्टडेड ज्वेलरी, प्रीमियम कैटेगरी, डिजिटल ज्वेलरी और लैब-ग्रोन डायमंड्स जैसे नए क्षेत्रों में भी तेजी से विस्तार कर रही है.
इसके अलावा घड़ी का बिजनेस और अन्य उभरते हुए बिजनेस वर्टिकल्स कंपनी की समग्र वृद्धि के लिए एक मजबूत आधार प्रदान कर रहे हैं. नतीजतन, विदेशी ब्रोकरेज अब आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई और शेयर के प्रदर्शन को लेकर काफी आशावादी नजर आ रही है.
Q4 का प्रदर्शन (2025-26)
वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में, टाइटन का शुद्ध लाभ (Net Profit) साल-दर-साल 35% बढ़कर 1,179 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 870 करोड़ रुपए था.
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, कंपनी का वार्षिक शुद्ध लाभ 5,073 करोड़ रहा. इसके अतिरिक्त, चौथी तिमाही में कंपनी के कुल राजस्व में 46% की वृद्धि दर्ज की गई, जो बढ़कर 20,300 करोड़ रुपए हो गया.
Titan शेयर की कीमत
पिछले सेशन में, शेयर 4,385.20 के स्तर पर बंद हुआ था, जिसमें लगभग 11% की बढ़त दर्ज की गई थी. हालांकि, सोमवार, 11 मई को, कंपनी का शेयर 4,252 के स्तर पर ट्रेड करता हुआ देखा गया, जिसमें लगभग 6% की गिरावट आई. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,00,693 करोड़ है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

