Business Desk- Tata Motors Stake Acquisition : कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी Tata Motors ने Freight Commerce Solutions Private Limited (Freight Tiger) में लगभग 18 प्रतिशत की अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है. यह अधिग्रहण मौजूदा शेयरधारकों से लगभग 95.66 करोड़ के बदले सेकेंडरी खरीद के जरिए किया गया.

सोमवार 18 मई को Tata Motors के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. यह हिस्सेदारी Lightspeed India Partners. LLC, Florintree Infra LLP और Swapnil Shah से खरीदी गई थी.

इस सौदे के पूरा होने के बाद Tata Motors के पास Freight Tiger में पूरी तरह से डाइल्यूटेड आधार पर 63.6 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी होगी. इसके बाद, Freight Tiger Tata Motors की एक सब्सिडियरी कंपनी के तौर पर काम करेगी.

Tata Motors ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि यह सौदा ‘संबंधित पक्ष लेनदेन’ (related party transaction) की श्रेणी में आता है, क्योंकि Freight Tiger पहले से ही Tata Motors की एक एसोसिएट कंपनी के तौर पर काम कर रही थी.

इस सौदे के लिए किसी भी तरह की रेगुलेटरी मंज़ूरी की ज़रूरत नहीं है. इस हिस्सेदारी का अधिग्रहण 15 मई, 2026 को पूरा हुआ। यह सौदा नकद भुगतान के आधार पर किया गया था.

Freight Tiger क्या करती है

Freight Tiger एक SaaS (सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस) आधारित मार्केटप्लेस के तौर पर काम करती है. टेक्नोलॉजी-आधारित लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन समाधान देती है.

यह कंपनियों के लिए क्लाउड-आधारित ट्रांसपोर्टेशन मैनेजमेंट सिस्टम (TMS) का प्रबंधन करती है, साथ ही फ्लीट मालिकों और लॉजिस्टिक्स सेवा देने वालों के लिए एक मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराती है.

Freight Tiger की स्थापना 2014 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने कामकाज से 26.7 करोड़ का राजस्व (revenue) दर्ज किया. यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2023-24 में 17.8 करोड़ और वित्त वर्ष 2022-23 में 18.9 करोड़ था.

Tata Motors के शेयरों में 3 महीनों में 22% की गिरावट

शुक्रवार, 15 मई को BSE पर Tata Motors के शेयर ₹378.15 पर बंद हुए. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.39 लाख करोड़ है. पिछले तीन महीनों में स्टॉक में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है.

मार्च 2026 के आखिर तक, प्रमोटरों के पास कंपनी में 42.56 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी. Tata Motors को 1 अक्टूबर, 2025 से दो अलग-अलग कंपनियों में बांट दिया गया है. पैसेंजर व्हीकल का कारोबार अब शेयर बाज़ार में Tata Motors PV के नाम से लिस्टेड है.

वहीं, कमर्शियल व्हीकल का कारोबार Tata Motors Limited के नाम से ही जारी रहेगा. कमर्शियल व्हीकल का कारोबार 12 नवंबर, 2025 को BSE पर 330.25 और NSE पर 335 पर लिस्ट हुआ था. इसके उलट, Tata Motors Passenger Vehicles Limited के शेयरों की ट्रेडिंग 14 अक्टूबर, 2025 को 400 प्रति शेयर के भाव पर शुरू हुई थी.