टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ओडिशा में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से 10 गीगावाट क्षमता का इन्गॉट एवं वेफर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना है।
कंपनी की ओर से गुरूवार को कहा गया कि इन्गॉट एवं वेफर सौर सेल और मॉड्यूल के साथ-साथ सेमीकंडक्टर चिप के उत्पादन में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख कच्चे माल हैं।
कंपनी के पास वर्तमान में 4.55 गीगावाट की सेल और मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता है। इसका लक्ष्य घरेलू उपयोग एवं निर्यात बाजार दोनों के लिए अपने सौर सेल एवं पैनल उत्पादन में इन्गॉट एवं वेफर को एकीकृत करना है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ टाटा पावर अपनी इन्गॉट एवं वेफर सुविधा के लिए गंजम जिले के गोपालपुर और कटक जैसे दो संभावित स्थानों पर विचार कर रही है। दोनों स्थान बंदरगाह के निकट हैं।’’
- गैस सिलेंडर से लगी भीषण आगः मची अफरा-तफरी, घर का सारा सामान जलकर राख, कोई हताहत नहीं
- कांकेर के उइकाटोला के जंगलों से आत्मसमर्पण करने निकले 5 हथियारबंद नक्सली, एसपी के सामने करेंगे समर्पण…
- रोहतास में आपसी कलह को लेकर पति-पत्नी ने खाया जहर, पिछले साल हुई थी शादी, दोनों की…
- Extra LPG Charge By Hotels : होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज, वसूली पर कैसे करें शिकायत ?
- SC Morcha Rajasthan List: राजस्थान बीजेपी एससी मोर्चा की नई टीम घोषित, मदन राठौड़ का मास्टरस्ट्रोक, 47 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी

