टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ओडिशा में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से 10 गीगावाट क्षमता का इन्गॉट एवं वेफर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना है।
कंपनी की ओर से गुरूवार को कहा गया कि इन्गॉट एवं वेफर सौर सेल और मॉड्यूल के साथ-साथ सेमीकंडक्टर चिप के उत्पादन में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख कच्चे माल हैं।
कंपनी के पास वर्तमान में 4.55 गीगावाट की सेल और मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता है। इसका लक्ष्य घरेलू उपयोग एवं निर्यात बाजार दोनों के लिए अपने सौर सेल एवं पैनल उत्पादन में इन्गॉट एवं वेफर को एकीकृत करना है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ टाटा पावर अपनी इन्गॉट एवं वेफर सुविधा के लिए गंजम जिले के गोपालपुर और कटक जैसे दो संभावित स्थानों पर विचार कर रही है। दोनों स्थान बंदरगाह के निकट हैं।’’
- ढाका में आयोजित निजी चर्चा में शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत का दो टूक जवाब, कहा- ‘वापसी की कोई डेडलाइन नहीं’
- Chhattisgarh : 90 करोड़ की सड़क की पहली परत ही उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत पर जांच कमेटी गठित
- जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, अंचलाधिकारी पर लगे गंभीर आरोप, रिटायर्ड SI समेत तीन घायल
- सिंगापुर पहुंचे CM सैनी, निवेश से लेकर जंगल सफारी तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा
- इंदौर में ‘सुस्त’ खाकी का खौफनाक ढर्रा: सरेराह तड़तड़ाईं गोलियां, दहशत के साए में गुजरे 72 घंटे और फिर…

