पटियाला। पटियाला में बेहद दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक शिक्षक ने अपने छात्र को हवस का शिकार बनाया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह मामला नाभा तहसील के गांव थूही के सरकारी हाई स्कूल में तैनात डीपीई हरिंदर सिंह ग्रेवाल निवासी नाभा के खिलाफ दर्ज हुआ है।
थाना कोतवाली नाभा के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रिंसप्रीत सिंह ने कहा किफिलहाल केस दर्ज किया गया है, लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी संदीप कौर कर रही हैं। जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय छात्र के साथ यह घटना हुई है।

इसके बाद पीड़ित के अनुसार वह स्कूल में बनी सरकारी अकादमी में ट्रेनिंग करता है। 28 मई को शाम के समय बायोमेट्रिक्स के संबंध में पीड़ित छात्र स्कूल आया था। आरोपित डीपीई हरिंदर सिंह ने उसे अपने घर बुलाया। यहां पर उससे मालिश करवाई।
आरोपित ने उसके साथ जबरन कुकर्म कर दिया। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद आरोपित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दी थी, लेकिन 31 मई को मामला पुलिस के पास पहुंचते ही केस दर्ज किया गया।
- अंकिता भंडारी के इंसाफ को लेकर पूरे दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों की खबर न देने पर एलआईयू इंस्पेक्टर निलंबित
- Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी स्टेशन पर मिली हमले में इस्तेमाल बाइक, CCTV में कैद हुए दो शूटर्स
- अटल आवास में लगी भीषण आग : दहशत में महिलाओं-बच्चों ने लगाई छलांग, लोगों ने रस्सी के सहारे किया रेस्क्यू
- शारदीय नवरात्रि: बंगाली समाज के 53वें दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम: धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला बने मुख्य आकर्षण
- उत्तराखंड में आज साफ रहेगा मौसम, चारधाम में माइनस में पहुंचा पारा; मसूरी-नैनीताल में ठंड
