इजरायल और अमेरिका ने शनिवार (28 फरवरी 2026) को ईरानी राष्ट्रपति भवन सहित कई ठिकानों पर हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिका सैन्य ठिकानों, तेल अवीव और इजरायल के अन्य स्थानों पर मिसाइल हमले किए. ईरान में अब तक इस हमले में 85 स्कूली छात्राओं समेत करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नासिरजादेह और IRGC के कुछ कमांडरों की मौत के दावे भी किए जा रहे हैं. इजरायल ने कहा कि इस ऑपरेशन की तारीख हफ्तों पहले तय की गई थी, जिसका मकसद ईरानी शासन को उखाड़ फेंकना है.
अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के 24 प्रांत प्रभावित हुए. इस हमले से ईरान में 201 लोग मारे गए और 747 घायल हुए. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान में अपने समकक्ष से बात की.
ट्रंप ने संभावित अमेरिकी हताहतों की चेतावनी भी दी. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि जवाबी कार्रवाई विनाशकारी होगी. इजरायल और अमेरिका ने ईरान के तेहरान, तबरेज, करमनशाह, कॉम, कराज, इस्फहान पर हमला किया. तेहरान का आसमान हमले के बाद धुएं के गुबार से भरा रहा.
इस हमले के जवाब में ईरान ने कतर में अल उदेइद एयर बेस, कुवैत में अल सालेम बेस, यूएई में अल धाफरा एयर बेस, बहरीन में यूएस 5वीं फ्लीट बेस, सऊदी अरब की राजधानी रियाद, इजरायल के हाइफा और गैली शहरों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल दागे.
फ्रांस, जर्मनी और यूके ने साफ किया कि वे इस हमले में शामिल नहीं थे, लेकिन वे संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल और दूसरे अन्य देशों के संपर्क में हैं. बयान में कहा गया, ‘हम क्षेत्र के देशों पर ईरान द्वारा किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.
पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव को बढ़ने से रोकने का शनिवार को आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के हमलों में उसके 201 लोग मारे गए और 747 लोग घायल हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन लक्ष्य बताए. पहला- ईरानी नौसेना को खत्म करना, दूसरा- ईरान के मिसाइल उद्योग को नष्ट करना और तीसरा यह सुनिश्चित करना कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


