कुंदन कुमार, पटना। लालू यादव के बड़े बेटे और जजद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कल मंगलवार की देर रात जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की। प्रशांत किशोर और तेज प्रताप यादव के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग ने बिहार की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है।

तेज प्रताप और प्रशांत की सीक्रेट मीटिंग

तेजप्रताप यादव ने प्रशांत किशोर से मुलाकात का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- “आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर जी से हुई, जहां हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई।“

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा- “यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।“ उन्होंने कहा कि, मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूं, जहां सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ। तेज प्रताप यादव ने अपने इस पोस्ट में अपने छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी टैग किया है।

नए समीकर को लेकर चर्चा शुरू

तेज प्रताप यादव और प्रशांत किशोर की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने भी इस मुलाकात को औपचारिक नहीं बताया है। ऐसे में अब यह कयास लगाया जा रहा है कि क्या एक दूसरे के धुर विरोधी रहे दोनों नेता अब नए समिकरणों के साथ बिहार की राजनीति में आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Breaking: CM सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट बैठक आज, ले सकते हैं कई बड़े फैसले