कुंदन कुमार/पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आकाश यादव के घर पहुंचे और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की. पार्टी से निकल जाने और परिवार से दूर किए जाने के बाद पहली बार वह आकाश यादव के घर पहुंचे हैं.
अनुष्का यादव के भाई हैं आकाश
आकाश यादव अनुष्का यादव के भाई हैं, जिस अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था और लालू प्रसाद यादव ने परिवार से भी दूर कर दिया था.
‘मेरा पारिवारिक रिलेशनशिप है’
वहीं, जब वह आकाश यादव के घर से निकले, तो उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि मेरा पारिवारिक रिलेशनशिप है, मैं मिलने आया हूं, मुझे कौन रोक सकता है, मैं अपने पारिवारिक रिलेशनशिप के तौर पर मैं इन लोगों से मिलने आया था.

