कुंदन कुमार, पटना। जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने छात्रों के प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, देश की जनता अब इस सरकार से उब चुकी है। परेशान हो चुकी है। प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों की मांग कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा दे। लेकिन वे अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। वे कुर्सी से चिपके हुए हैं।
सरकार को अब झुक झाना चाहिए- तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव ने कहा कि, धर्मेंद्र प्रधान को शायद इस बात का अंदाजा नहीं है कि जिसके बदौलत वह चुनकर सदन में गए हैं…सांसद बने हैं। वो युवा की बदलौत गए हैं। जनता की बदौलत चुने गए हैं। उन्हें शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आप इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। छात्र देशभर में पुलिस की लाठी और गोलियां खा रहा है।
उन्होंने कहा कि, नीट का पेपर जो लीक हुआ है। इसे लेकर देशभर के जनता और छात्रों में आक्रोश है। सरकार को अब झुक झाना चाहिए और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लेना चाहिए। लेकिन सरकार मनमानी कर रही है। सरकार युवाओं को, छात्रों को महिलाओं पिटवा रही है।
पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान
इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पीएम मोदी पर भी एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि, जब छात्र धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा जा रहा है, तो पीएम मोदी उनका इस्तीफा क्यों नहीं ले रहे हैं। यह गलत है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी मेलोनी के चक्कर में देश को बर्बाद कर रहे हैं, जब वो देश विदेश जा रहे हैं, तो वहीं के धर्म को क्यों नहीं अपना ले रहे हैं? वे वहीं पर रहें, उन्हें कोई रोकने नहीं जा रहा है। लेकिन हम लोग देश को बर्बाद नहीं होने देंगे।
बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव छात्रों का अपना समर्थन देने के लिए डाक बंगला चौराहे पर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उन्हें उनके आवास पर वापस छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- Big Breaking: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा, छात्रों की बड़ी जीत


